लोगों की दशा व दिशा तय करती है शिक्षा : विधायक

बीआइटी मोड़ में विभिन्न राजनीतिक दलों व सामाजिक संगठनों ने बाबा साहेब डाॅ भीमराव आंबेडकर की जयंती मनायी.

मेसरा.

बीआइटी मोड़ में विभिन्न राजनीतिक दलों व सामाजिक संगठनों ने बाबा साहेब डाॅ भीमराव आंबेडकर की जयंती मनायी. मुख्य अतिथि कांके विधायक सुरेश कुमार बैठा ने कहा कि शिक्षा ही लोगों की दशा व दिशा तय करती है. वंचितों का अंतिम हथियार शिक्षा है. उन्होंने बीआइटी चौक पर बाबा साहेब की आदमकद प्रतिमा स्थापित कराने का आश्वासन दिया. विशिष्ट अतिथि आरपीआई (आंबेडकर) झारखंड प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सांड लोहरा ने कहा कि बाबा साहेब का संदेश है, शिक्षित बनो, संगठित रहो व संघर्ष करो. इससे पूर्व बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गयी. मौके पर शंभू पाहन, मुनेश्वर पाहन, दिनेश महतो, जगदीप महतो, रवींद्र महतो, शिवलाल महतो आदि मौजूद थे.

एसटी एससी विकास समिति :

समिति के लोगों ने मेसरा स्थित मिर्धा कॉलोनी में बाबा साहेब की जयंती मनायी गयी. प्रदेश अध्यक्ष कृष्णा लोहरा ने कहा कि उक्त समिति एसटी व एससी के प्रत्येक गांव में उनके शिक्षा का प्रबंध करेगी. इससे पूर्व बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गयी. मौके पर विजय राम, कारण मिर्धा, राम मिर्धा, सूरज बैठा, उमेश रजक, रोशन मुंडा, पिंटू मिर्धा मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >