VIDEO: झारखंड के साहिबगंज एसपी नौशाद आलम को ईडी का तीसरा समन, 6 दिसंबर को पूछताछ के लिए बुलाया

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने साहिबगंज एसपी नौशाद आलम को तीसरा समन भेज कर पूछताछ के लिए छह दिसंबर को रांची स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में बुलाया है. इससे पहले 28 नवंबर को उनसे पहले चरण की पूछताछ हो चुकी है, लेकिन उस दौरान उन्होंने असहयोगात्मक रवैया अपनाया था.

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने साहिबगंज एसपी नौशाद आलम को तीसरा समन भेज कर पूछताछ के लिए छह दिसंबर को रांची स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में बुलाया है. इससे पहले 28 नवंबर को उनसे पहले चरण की पूछताछ हो चुकी है, लेकिन उस दौरान उन्होंने असहयोगात्मक रवैया अपनाया था. साहिबगंज एसपी पर ईडी के गवाह विजय हांसदा को भड़काने की साजिश में शामिल रहने और उसकी दिल्ली यात्रा की व्यवस्था करने का आरोप है. गौरतलब है कि विजय हांसदा के गवाही से मुकरने और सीबीआई जांच से संबंधित याचिका वापस लेने के बाद ईडी उस पर नजर रख रही थी. ईडी ने विजय हांसदा पर नजर रखने के दौरान पाया कि उसने सीबीआई जांच के आदेश को चुनौती देने के लिए दिल्ली की यात्रा की थी और सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी. उसकी इस दिल्ली यात्रा के लिए साहिबगंज एसपी ने टिकट की व्यवस्था की थी. जांच में इसकी पुष्टि होने और एक पुलिस अधिकारी से इस सिलसिले में व्हाट्सएप पर की गयी बातचीत का ब्योरा मिलने के बाद ईडी ने साहिबगंज एसपी को पहली बार नोटिस जारी कर 22 नवंबर को पूछताछ के लिए बुलाया था. हालांकि, वह वरीय अधिकारियों से दिशा निर्देश मांगने के नाम पर पूछताछ के लिए हाजिर नहीं हुए. बाद में ईडी ने उन्हें दूसरा समन भेज कर 28 नवंबर को हाजिर होने का निर्देश दिया. दूसरी बार जारी समन के आलोक में वह हाजिर हुए, लेकिन जांच में सहयोग नहीं किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Guru Swarup Mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >