अभिषेक प्रसाद ‘पिंटू’ से ED करीब दो साल पहले भी कर चुकी है लंबी पूछताछ, जानें पूरा मामला

यह पहली बार नहीं है जब ईडी की नजर मुख्यमंत्री के प्रेस सलाहकार अभिषेक प्रसाद ‘पिंटू’ पर पड़ी हो. इससे पहले भी एक मामले में ईडी के अधिकारियों ने उनसे पूछताछ की है. आखिर, क्या था वह मामला और अभिषेक प्रसाद ‘पिंटू’ से क्यों हुई पूछताछ? आइए जानते है सबकुछ विस्तार से…

झारखंड में बुधवार की सुबह ईडी की टीम कई ठिकानों पर पहुंची है. मिली जानकारी के अनुसार, झारखंड के मुख्यमंत्री के प्रेस सलाहकार अभिषेक प्रसाद ‘पिंटू’ के ठिकानों पर भी ईडी का छापा चल रहा है. हालांकि, किस मामले में ईडी के अधिकारी उनके आवास पर पहुंचे है इसकी जानकारी अभी तक नहीं मिल पाई है. लेकिन, यह पहली बार नहीं है जब ईडी की नजर मुख्यमंत्री के प्रेस सलाहकार अभिषेक प्रसाद ‘पिंटू’ पर पड़ी हो. इससे पहले भी एक मामले में ईडी के अधिकारियों ने उनसे पूछताछ की है. आखिर, क्या था वह मामला और अभिषेक प्रसाद ‘पिंटू’ से क्यों हुई पूछताछ? आइए जानते है सबकुछ विस्तार से…

बात है, साल 2022 के अगस्त महीने की, जब ईडी ने अभिषेक प्रसाद ‘पिंटू’ को पूछताछ के लिए बुलाया था. प्रवर्तन निदेशालय ने अभिषेक प्रसाद ‘पिंटू’ को पूछताछ के लिए 3 अगस्त, 2022 को बुलाया. मामला खनन लीज का. 3 अगस्त को जब ईडी ने उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया था तब यह बातचीत करीब 9 घंटे तक चली थी. अवैध खनन, खनन पट्टा आवंटन और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी की टीम ने पिंटू से पहले दिन नौ घंटे पूछताछ की थी. इससे पहले पिंटू से उनके परिवार के सदस्यों के बारे में जानकारी प्राप्त की थी. साथ ही उनके और उनके परिवार के सदस्यों की आय के विभिन्न स्त्रोतों के बारे में भी सवाल पूछे थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >