ईडी के सवालों का जवाब देने में आनाकानी कर रहे पूर्व विधायक राजकिशोर यादव

इस निर्देश के आलोक में पूर्व विधायक मंगलवार को इडी कार्यालय पहुंचे. ईडी ने इनसे साहिबगंज के उपायुक्त के साथ उनके संबंधों के बारे में पूछा. लेकिन, उन्होंने जनप्रतिनिधि होने की वजह से उपायुक्त को जानने और उनसे मिलने की बात स्वीकार की

रांची : पूर्व विधायक राजकिशोर यादव उर्फ पप्पू यादव इडी के सवालों के जवाब देने में आनाकानी कर रहे हैं. वह साहिबगंज के उपायुक्त राम निवास यादव के साथ अपने आर्थिक संबंधों को भी स्वीकार करने के लिए तैयार नहीं हैं. हालांकि, इडी ने छापेमारी में मिले दस्तावेज सहित अन्य सूचनाओं के आधार पर साहिबगंज के उपायुक्त और पूर्व विधायक की बीच आर्थिक संबंध होने का अनुमान किया है. राजकिशोर यादव उर्फ पप्पू यादव बिहार के बांका जिले के कटोरिया विधानसभा क्षेत्र से विधायक रहे हैं. ईडी ने तीन जनवरी को अवैध खनन के सिलसिले में की गयी छापामारी के दायरे में इन्हें भी शामिल किया था. छापामारी के समय ये देवघर स्थित अपने घर पर नहीं थे, इसलिए इडी ने इन्हें उसी दिन समन भेज कर नौ जनवरी को रांची स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में हाजिर होने का निर्देश दिया था.

इस निर्देश के आलोक में पूर्व विधायक मंगलवार को इडी कार्यालय पहुंचे. इडी ने इनसे साहिबगंज के उपायुक्त के साथ उनके संबंधों के बारे में पूछा. लेकिन, उन्होंने जनप्रतिनिधि होने की वजह से उपायुक्त को जानने और उनसे मिलने की बात स्वीकार की. हालांकि, उनके साथ किसी भी तरह के आर्थिक संबंध होने से इनकार किया. इडी को अवैध खनन की जांच के दौरान जानकारी मिली थी कि पूर्व विधायक द्वारा होटल बनवाया जा रहा है. विधायक द्वारा इस निर्माण कार्य के लिए विभिन्न स्रोतों से धन जुटाये हैं. इसमें से एक स्रोत उपायुक्त के भी होने की आशंका जतायी जा रही है. पूछताछ के दौरान इडी ने पूर्व विधायक और उनके पारिवारिक सदस्यों की आमदनी और संपत्ति से संबंधित जानकारी ली.

Also Read: सीएम हेमंत सोरेन के प्रेस सलाहकार पिंटू और साहिबगंज डीसी समेत तीन को ईडी का समन, जानें क्या है मामला

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >