Hockey : विजेता बन रांची लौटने पर झारखंड महिला हॉकी टीम का स्वागत

हॉकी इंडिया ईस्ट जोन हाॅकी चैंपियनशिप में झारखंड की महिला हॉकी टीम विजेता और पुरुष टीम उप विजेता बनी थी.

रांची. कोलकाता में 14 से 21 जुलाई तक हुए दूसरी हॉकी इंडिया ईस्ट जोन हाॅकी चैंपियनशिप में झारखंड की महिला हॉकी टीम विजेता और पुरुष टीम उप विजेता बनी थी. सोमवार को दोनों टीमें रांची पहुंची. रांची पहुंचने पर रेलवे स्टेशन पर दोनों टीमों के खिलाड़ियों का हॉकी झारखंड की ओर से शानदार स्वागत किया गया. इस अवसर पर हॉकी झारखंड के पदाधिकारी सहित अन्य मौजूद थे. महिला हॉकी टीम ने रविवार को खेले गये फाइनल में पश्चिम बंगाल को पेनाल्टी शूटआउट में 4-3 से पराजित किया था. वहीं, पुरुष टीम को फाइनल में ओडिशा के हाथों 0-2 गोलों से हार का सामना करना पड़ा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >