रांची : डीएसपीएमयू का तीसरा दीक्षांत समारोह अब 24 सितंबर को, 130 विद्यार्थियों को मिलेगा गोल्ड मेडल

डीएसपीएमयू का तीसरा दीक्षांत समारोह 24 सितंबर को आयोजित किया जाएगा. इस समारोह में 130 मेधावी विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल से सम्मानित किया जाएगा. छात्रों के लिए रजिस्ट्रेशन की तारीख भी बढ़ा दी गई है.

DSPMU Convocation 2026 : डीएसपीएमयू का तीसरा दीक्षांत समारोह अब 24 सितंबर को होगा. पूर्व में यह समारोह 26 सितंबर को होना था, लेकिन राज्यपाल सह कुलाधिपति के रांची में उपलब्ध नहीं रहने के कारण तिथि में बदलाव किया गया है. इसके साथ ही विवि प्रशासन ने समारोह में शामिल होने के लिए रजिस्ट्रेशन कराने की तिथि चार सितंबर 2026 तक के लिए बढ़ा दी है. पूर्व में 31 अगस्त तक ही रजिस्ट्रेशन कराने की तिथि निर्धारित थी.

130 विद्यार्थियों को मिलेगा गोल्ड मेडल, 3200 ने कराया रजिस्ट्रेशन

मुख्य रूप से स्नातक (सत्र 2022-25), स्नातकोत्तर (सत्र 2023-25, 2024-26), बीएड (सत्र 2023-25 व 2024-26) के विद्यार्थी शामिल होंगे. वहीं, 31 अगस्त 2026 तक पीएचडी उत्तीर्ण अभ्यर्थी भी इस समारोह में शामिल होंगे. इस समारोह में 130 विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल प्रदान किये जायेंगे. जबकि समारोह में शामिल होने के लिए अबतक लगभग 3200 विद्यार्थियों ने आवेदन किया है. मालूम हो कि नौ सितंबर को रांची विवि में होगा.

ये भी पढ़ें- झारखंड के 158 हाइस्कूलों को लेना होगा नया मान्यता प्रमाणपत्र, 21 स्कूलों को भी एक साल की मोहलत

ये भी पढ़ें- कोयला-लौह अयस्क से समृद्ध झारखंड में खनिज कानून का विरोध तेज, 7 सितंबर को होगा हूल उलगुलान

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By प्रिया गुप्ता

प्रिया गुप्ता प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >