घाटशिला के अभिनंदन समारोह में बोले डॉ जानुम सिंह सोय, पद्मश्री मिलना किसी सपने के सच होने जैसा

झारखंड सरकार के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के संयुक्त सचिव अक्षय कुमार सिंह ने कहा कि झारखंड के लिए यह गर्व का विषय है कि डॉ सोय जैसे विद्वान को पद्मश्री पुरस्कार मिला है. हमें इनके जीवन और उपलब्धियों से प्रेरणा लेनी चाहिए.

पूर्वी सिंहभूम के घाटशिला में हो भाषा के विद्वान पद्मश्री डॉ जानुम सिंह सोय को सम्मानित किया गया. डॉ सोय ने कहा कि पद्मश्री पुरस्कार मिलना किसी सपने के साकार होने जैसा है. हालांकि, उन्होंने कभी इसका सपना नहीं देखा था. कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय घाटशिला में आयोजित कार्यक्रम में शामिल अतिथियों ने डॉ सोय को पद्मश्री मिलने पर प्रसन्नता जतायी. कहा कि उनकी उपलब्धियों से हम सबको सीख लेनी चाहिए.

आजादी के अमृत महोत्सव, फिट इंडिया जागरूकता अभियान के तहत सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार के केंद्रीय संचार ब्यूरो गुमला/ रांची द्वारा कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय घाटशिला के प्रांगण में बुधवार को एक जागरूकता समारोह के साथ-साथ पद्मश्री डॉक्टर जानुम सिंह सोय को के सम्मान में अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया. केंद्रीय संचार ब्यूरो की ओर से उन्हें शॉल व पौधा भेंट किया गया.

कस्तूरबा गांधी विद्यालय के छात्रों के द्वारा बांस और लकड़ी से बनी भगवान बिरसा मुंडा की एक सुंदर प्रतिमा डॉक्टर जानुम सिंह सोय को भेंट में दी गयी. इस अवसर पर डॉ ‍सोय ने कहा कि पद्मश्री पुरस्कार मिलना एक सपने के साकार होने जैसा है, लेकिन मैंने कभी पद्मश्री पुरस्कार पाने का सपना नहीं देखा था. इस पुरस्कार को पाकर मैं अभिभूत हूं.

Also Read: कौन हैं जानुम सिंह सोय? प्रधानमंत्री मोदी ने ‘मन की बात’ में की है झारखंड के इस विद्वान की चर्चा

डॉ सोय ने कार्यक्रम के दौरान अपने कुछ गीत भी सुनाये. उन्होंने आह्वान किया कि आज की युवा पीढ़ी शिक्षा एवं पर्यावरण संरक्षण पर विशेष ध्यान देकर पृथ्वी को रहने लायक एक सुंदर जगह बनाने का प्रयास करे. झारखंड सरकार के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के संयुक्त सचिव अक्षय कुमार सिंह ने कहा कि झारखंड के लिए यह गर्व का विषय है कि डॉ सोय जैसे विद्वान को पद्मश्री पुरस्कार मिला है. हमें इनके जीवन और उपलब्धियों से प्रेरणा लेनी चाहिए.

सभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय संचार ब्यूरो रांची के कार्यालय प्रमुख शाहिद रहमान ने कहा कि डॉ सोय की इस उपलब्धि पर हम सभी झारखंडवासी गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं. शाहिद रहमान ने भी पर्यावरण संरक्षण का आह्वान किया. कहा कि मानव ने वायु, जल और धरा को प्रदूषित करने के साथ-साथ अंतरिक्ष में भी हजारों सैटेलाइट्स छोड़कर उसे भी प्रदूषित कर दिया है. विकास के साथ-साथ पर्यावरण संतुलन बनाये रखना हमारा कर्तव्य है. टिकाऊ विकास ही एकमात्र उपाय है.

Also Read: Padma Shri 2023: झारखंड के डॉ जानुम सिंह सोय को पद्मश्री, 4 दशक से जुटे हैं ‘हो’ भाषा के संरक्षण-संवर्धन में

महिला सशक्तिकरण पर कस्तूरबा गांधी घाटशिला की बच्चियों ने नाटक की प्रस्तुति दी. भाषण प्रतियोगिता के सफल प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया. कार्यक्रम को सफल बनाने में केंद्रीय संचार ब्यूरो के तकनीकी सहायक अधिकारी अंजनी कुमार मिश्रा ने अहम योगदान दिया. कार्यक्रम में शिक्षा पदाधिकारी निर्मला कुमारी, महामिलन आश्रम के सूर्य देव महाराज, जिला परिषद सदस्य सुभाष सिंह समेत कई अन्य लोग उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >