बेवजह आम लोगों को कार्यालय में नहीं दौड़ायें : डीसी

उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने शुक्रवार को प्रखंड कार्यालय का औचक निरीक्षण किया.

प्रतिनिधि, बुढ़मू.

उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने शुक्रवार को प्रखंड कार्यालय का औचक निरीक्षण किया. उन्होंने कार्यालय की व्यवस्था, कर्मचारियों की उपस्थिति व जन सामान्य से जुड़े मामलों का जायजा लिया. उनके साथ अपर समाहर्ता रांची रामनारायण सिंह, सीओ सच्चिदानंद वर्मा व बीडीओ धीरज कुमार उपस्थित थे. निरीक्षण के दौरान कार्यालय में कार्यरत सभी कर्मचारियों की उपस्थिति पंजी की जांच की. उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि कार्यालय आनेवाले नागरिकों की समस्याओं का त्वरित व प्रभावी समाधान करें. आम नागरिकों को बेवजह कार्यालयों में दौड़ाया न जाये. यदि कोई कर्मचारी जान-बूझकर नागरिकों को परेशान करता है, उसके खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई करने की बात कही. निरीक्षण के दौरान उपायुक्त महोदय ने कार्यालय परिसर में उपस्थित आम नागरिकों से भी संवाद स्थापित किया. उनकी समस्याएं सुनीं व कई मामलों में समाधान के निर्देश दिये. अवशिष्ट मामलों के निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्यवाही के लिए निर्देशित किया. श्री भजंत्री ने कहा कि प्रत्येक नागरिक को कार्यालय में आने पर सम्मानपूर्ण व्यवहार करें और उन्हें त्वरित सेवा दें. यह प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है. डीसी ने सभी कर्मचारियों को जन समस्या समाधान व प्रशासनिक अनुशासन के क्षेत्र में लगातार सुधार लाने को कहा.

डीसी ने किया बुढ़मू प्रखंड कार्यालय का औचक निरीक्षणB

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: KALICHARAN SAHU

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >