मजदूरों व विस्थापितों की समस्याओं पर चर्चा

झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन क्षेत्रीय कमेटी की बैठक बेंती पंचायत सचिवालय में शनिवार को हुई.

प्रतिनिधि, पिपरवार. झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन क्षेत्रीय कमेटी की बैठक बेंती पंचायत सचिवालय में शनिवार को हुई. अध्यक्षता इकबाल हुसैन ने की. इसमें क्षेत्र के संगठित-असंगठित मजदूरों व विस्थापितों की समस्याओं पर चर्चा की गयी. बैठक में पिट ऑफिस में पेयजल, शौचालय, कैंटीन, रेस्ट सेल्टर, सर्विस बुक, आवास आवंटन, मरम्मत, कॉलोनी की सफाई, सेवानिवृत्त कर्मियों का बकाया भुगतान, असंगठित मजदूरों का निजी कंपनियों में बहाली, एचपीसी अनुशंसा का लाभ, विस्थापितों को नौकरी, मुआवजा, रोजगार, पहचान पत्र, शिक्षा आदि की समस्याओं पर चर्चा करते हुए प्रबंधन से इसका निराकरण कराने की मांग की गयी. प्रबंधन को ज्ञापन सौंपने पर भी सहमति बनी. इसके अलावा एक मई को मजदूर दिवस धूमधाम से मनाने व 20 मई को देशव्यापी हड़ताल को सफल बनाने का निर्णय लिया गया. बैठक के अंत में क्षेत्रीय कमेटी के नवनिर्वाचित अध्यक्ष व सचिव काे माला पहना कर स्वागत किया गया. मौके पर परमेश्वर गझू, अर्जुन गंझू, मथुरा मंडल, दीपक उरांव, गणेश भुइयां, रामचंद्र उरांव, अनिल राम, बीरू मुंडा, मुकेश साव, सैफल्लाह, जाजी जसीम, रघुनाथ प्रजापति, इलियास टाना भगत, अशोक पांसी, कामेश्वर गंझू, रवि गंझू, रवि तुरी, संजय पासवान, दिनेश महतो, गणेश गंझू, विकास खलखो आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By JITENDRA RANA

JITENDRA RANA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >