Ranchi News : कर्मचारियों ने वेतन और प्रमोशन की मांग रखी

एचइसी मजदूर संघ की बैठक

रांची. एचइसी मजदूर संघ की बैठक रविवार को धुर्वा में सुनील कुमार पांडेय की अध्यक्षता में हुई. बैठक में वेतन नियमित करने, पे-स्लिप अपडेट करने, सीपीएफ लोन देने, 2012 प्रोवेशन और 2018 बैच के कर्मचारियों का शीघ्र प्रमोशन, एचइसी कर्मचारियों के बच्चों की स्कूल फीस माफी पर जल्द पहल करने, फैक्ट्री में कैंटीन शुरू करने और वेलनेस सेंटर में डॉक्टर व दवा की समुचित व्यवस्था की मांग प्रबंधन से की गयी. महामंत्री रमाशंकर प्रसाद ने कहा कि कर्मचारियों की सभी मांगें जायज है. प्रबंधन हर माह निर्धारित तिथि पर वेतन देना सुनिश्चित करे. उन्होंने कहा कि प्लांट में सुचारु काम चल रहा है. संघ की केंद्रीय टीम के माध्यम से सरकार से भी एचइसी के रिवाइवल, मर्जर या बैंक गारंटी को लेकर बात चल रही है, जिसमें काफी प्रगति हुई है. संघ कर्मियों की मांग को लेकर प्रबंधन पर दबाव बनायेगा. उदय शंकर ने कहा कि प्रबंधन सप्लाई कर्मियों को पूर्ववत सीएल और एएल की सुविधा दे. बैठक में जीतू लोहरा, रविकांत, सरोज कुमार, मो एजाज, सुनील कुमार, नरेश राम, संजय कुमार, शिवा बारला, शमीम अंसारी, गोपाल साहू, मनोज कुमार, राजेश सोनी, सुजीत झा, मो असलम, शिवनारायण सिंह, अनिल तिवारी, मनोज गुप्ता, जितेंद्र कुमार, नरेश मलिक, विनोद गुप्ता, अमर कुमार, अलख निरंजन उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sunil prasad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >