झारखंड के CM हेमंत सोरेन से दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की मुलाकात, AAP सुप्रीमो से इस मुद्दे पर हुई बात

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रांची के कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवास में झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन से मुलाकात की. दोनों मुख्यमंत्रियों के बीच कई विषयों पर चर्चा हुई. लेकिन केजरीवाल मोदी सरकार के एक अध्यादेश के खिलाफ विपक्षी दलों से समर्थन मांग रहे हैं.

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपनी झारखंड यात्रा के दौरान शुक्रवार को राजधानी रांची में सूबे के मुखिया हेमंत सोरेन से मुलाकात की. लोकसभा चुनाव 2024 के पहले हेमंत सोरेन से कई मुद्दों पर अरविंद केजरीवाल ने चर्चा की. केजरीवाल की हेमंत सोरेन से मुलाकात का मुख्य एजेंडा केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार का वो अध्यादेश है, जिसकी वजह से दिल्ली की सरकार से अधिकारियों की ट्रांसफर-पोस्टिंग का अधिकार एक बार फिर छिन गया है.

केजरीवाल के साथ आये हैं दिल्ली-पंजाब के कई नेता

अरविंद केजरीवाल मोदी सरकार के इस अध्यादेश के खिलाफ विपक्ष को एकजुट कर रहे हैं. झारखंड के सीएम से भी समर्थन मांग रहे हैं. झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के कार्यकारी अध्यक्ष श्री सोरेन के साथ केजरीवाल 2 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे. केजरीवाल के साथ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और राज्यसभा सांसद संजय सिंह, राघव चड्ढा, दिल्ली सरकार की शिक्षा मंत्री आतिशी मार्लेना और दिल्ली विधानसभा केसदस्य विनय मिश्र मौजूद थे. इस दौरान झारखंड से राज्यसभा सांसद और झामुमो की महिला नेता महुआ माजी भी मौजूद थीं.

केंद्र के खिलाफ सभी दलों से सहयोग मांग रहे केजरीवाल

दरअसल, सुप्रीम कोर्ट का हाल में एक फैसला आया था, जिसमें दिल्ली सरकार को अधिकारियों की ट्रांसफर-पोस्टिंग का अधिकार दिया गया था. दिल्ली सरकार के पक्ष में आये सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले के बाद केंद्र सरकार एक अध्यादेश ले आयी. इसमें कहा गया कि दिल्ली के सरकारी अधिकारियों की ट्रांसफर-पोस्टिंग का अधिकार केंद्र के पास ही रहेगा. अरविंद केजरीवाल केंद्र सरकार के इसी अध्यादेश के खिलाफ देश की सभी पार्टियों से समर्थन मांग रहे हैं. कई पार्टियों के मुखिया से वह इस संबंध में बात कर चुके हैं.

आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस से भी मांगा था समर्थन

अरविंद केजरीवाल ने कांग्रेस से भी इस मुद्दे पर समर्थन मांगा. लेकिन, कांग्रेस ने दिल्ली की सत्तारूढ़ पार्टी आम आदमी पार्टी (आप) के सुप्रीमो की अपील को सिरे से खारिज कर दिया. कांग्रेस नेता अजय माकन ने साफ कह दिया कि जिस पार्टी ने देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी से ‘भारत रत्न’ वापस लेने की मांग की हो, उस पार्टी के नेता कांग्रेस से किस मुंह से समर्थन मांग रहे हैं. इससे नाराज आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि कांग्रेस को तय करना है कि वह नरेंद्र मोदी के साथ है या देश की जनता के साथ.

बंधु तिर्की बोले – रांची के मौसम का लुत्फ उठाने आये हैं केजरीवाल

बहरहाल, अरविंद केजरीवाल झारखंड की राजधानी रांची पहुंच गये हैं. बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर उनका भव्य स्वागत किया गया. वहीं, झारखंड प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की ने कहा है कि अरविंद केजरीवाल दिल्ली की गर्मी से बचने के लिए झारखंड की राजधानी रांची आये हैं. यहां का मौसम बहुत बढ़िया है. दिल्ली जितनी ठंड नहीं पड़ रही. इसलिए वह यहां आये हैं. रांची में उनका स्वागत है. वे मौसम का आनंद लें. हालांकि, केजरीवाल के रांची आगमन के राजनीतिक असर के बारे में पूछने पर कहा कि इस बारे में कुछ भी कहना अभी जल्दबाजी होगी.

Also Read: दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल और पंजाब सीएम भगवंत मान पहुंचे रांची, आज सीएम हेमंत सोरेन से होगी भेंट

कांग्रेस के साथ गठबंधन में सरकार चला रहे हेमंत सोरेन

झारखंड में झामुमो नेता हेमंत सोरेन कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के साथ मिलकर गठबंधन की सरकार चला रहे हैं. बिहार में सरकार में शामिल राजद और जनता दल यूनाइटेड (जदयू) ने अरविंद केजरीवाल को समर्थन देने का ऐलान कर दिया. बता दें कि बिहार में भी कांग्रेस महागठबंधन का हिस्सा है. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पिछले दिनों रांची आये थे और लोकसभा चुनाव 2024 की रणनीति पर हेमंत सोरेन के साथ चर्चा की थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >