बंगाल में साइक्लोन के असर से झारखंड के इन जिलों में होगी भारी बारिश, जानें अपने जिले का हाल

बंगाल और सिक्किम में बने साइक्लोन का असर झारखंड में भी दिखेगा. सूबे के कई जिलों में बारिश की चेतावनी मौसम विभाग ने जारी कर दी है. इसमें कहा गया है कि कुछ जगहों पर भारी वर्षा होगी. जानें आपके इलाके का हाल.

पश्चिम बंगाल में एक साइक्लोन बना है, जिसका असर झारखंड में भी देखने को मिलेगा. झारखंड के पूर्वी तथा उससे सटे मध्य भागों में कहीं-कहीं भारी वर्षा की संभावना व्यक्त की गयी है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी है. रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट के निकट हिनू रूड स्थित मौसम विज्ञान केंद्र ने कहा है कि झारखंड में कहीं-कहीं वर्षा के साथ वज्रपात होने की भी आशंका है. अत: लोगों को सावधान और सचेत रहने की जरूरत है.

बंगाल और सिक्किम के बीच साइक्लोनिक सर्कुलेशन

मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार (24 अगस्त) को बताया कि मानसून ट्रफ फिरोजपुर, करनाल, मेरठ, आजमगढ़, पटना, देवघर, डायमंड हार्बर से गुजर रहा है. वहीं, एक ट्रफ पश्चिमोत्तर उत्तर प्रदेश से दक्षिण असम में एक ट्रफ था, जो अब पूर्वोत्तर उत्तर प्रदेश से पूर्वी असम होते हुए बिहार और पश्चिम बंगाल की ओर बढ़ रहा है. इतना ही नहीं, पश्चिम बंगाल और सिक्किम के बीच हिमालयी क्षेत्र में एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है.

रांची समेत इन जिलों में होगी 25 अगस्त को बारिश

साइक्लोन के असर से झारखंड में कई जगहों पर भारी बारिश होने के आसार हैं. 25 अगस्त को जिन जिलों में वर्षा का येलो अलर्ट रांची स्थित मौसम केंद्र की ओर से जारी किया गया है, उनमें पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, खूंटी, रांची, रामगढ़, बोकारो, धनबाद, गिरिडीह, जामताड़ा, देवघर, दुमका, पाकुड़, गोड्डा और साहिबगंज शामिल हैं. मौसम केंद्र ने कहा है कि 24 से 27 अगस्त तक झारखंड के सभी जिलों में बारिश होगी, ऐसा अनुमान है.

Also Read: IMD Heavy Rain Alert: रांची समेत झारखंड के इन जिलों में तीन दिनों तक बारिश के आसार, मौसम विभाग ने किया अलर्ट

26 अगस्त को वर्षा और वज्रपात का अलर्ट

मौसम विभाग ने 26 अगस्त को भी प्रदेश में कहीं-कहीं वर्षा और वज्रपात की आशंका व्यक्त की है. साथ ही कहा है कि आने वाले 24 घंटे के दौरान अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की जागी. इसके बाद दो-तीन दिन तक उच्चतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव होता नहीं दिख रहा है. झारखंड के अधिकतर हिस्से में बारिश होने के बावजूद रांची, जमशेदपुर, डालटेनगंज, बोकारो और चाईबासा का अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक है. रांची और बोकारो का न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक है.

24 घंटे के दौरान झारखंड में कहां, कितनी वर्षा हुई

पिछले 24 घंटे के दौरान झारखंड में हुई बारिश की बात करें, तो रांची में 19.2 मिलीमीटर, जमशेदपुर में 58.9 मिलीमीटर, डालटेनगंज में 1.1 मिलीमीटर, बोकारो थर्मल में 42.6 मिलीमीटर, चाईबासा में 42.6 मिलीमीटर, चाईबासा में 4.1 मिलीमीटर, देवघर में 23.5 मिलीमीटर, गिरिडीह में 57 मिलीमीटर, गढ़वा में 2.5 मिलीमीटर, रामगढ़ में 7.5 मिलीमीटर और गोड्डा में 8 मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई है.

Also Read: Jharkhand Weather: झारखंड के इन हिस्सों में दो दिन तक होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने किया अलर्ट

झारखंड में सभी जगह हुई हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा

मौसम विभाग ने बताया है कि पिछले 24 घंटे के दौरान झारखंड में सभी जगहों पर हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा हुई. कुछ जगहों पर भारी वर्षा भी हुई है. राज्य में मानसून सक्रिय है. सबसे ज्यादा 86.4 मिलमीटर वर्षा लोहरदगा में हुई. सबसे अधिक उच्चतम तापमान 35.1 डिग्री सेंटीग्रेड जमशेदपुर में जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 22.5 डिग्री सेंटीग्रेड रांची में रिकॉर्ड किया गया.

झारखंड में इन 10 जगहों पर हुई सबसे ज्यादा वर्षा

झारखंड के लोहरदगा और बोकारो समेत 10 जगहों पर सबसे ज्यादा वर्षा हुई. लोहरदगा में सुबह 8:30 बजे तक 86.4 मिलीमीटर, फुसरो में 76.6 मिलीमीटर, रामगढ़ बीडीओ में 66.6 मिलीमीटर, कुड़ू में 61 मिलीमीटर, जमशेदपुर में 61 मिलीमीटर, जमशेदपुर में 58.9 मिलीमीटर, जेडआरएस दारीसाई में 57 मिलीमीटर, गिरिडीह एडब्ल्यूएस में 57 मिलीमीटर, लोहरदगा एडब्ल्यूएस में 55.5 मिलीमीटर, जेआरएस दुमका में 54.3 मिलीमीटर और सीआईटी टाटीसिल्वे में 47 मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >