झारखंड: सात लोगों की हत्या का आरोपी विजय महतो 18 साल बाद पंजाब से गिरफ्तार, पुलिस ने ऐसे किया अरेस्ट

रांची के तुपुदाना ओपी क्षेत्र के सोदाग में वर्ष 2005 में सात लोगों का नरसंहार हुआ था. इस मामले में 19 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी.

हटिया, रांची: तुपुदाना ओपी पुलिस ने सोदाग गांव में सात लोगों की हत्या के आरोपी विजय महतो को 18 साल बाद पंजाब से गिरफ्तार किया है. वह हत्या की घटना के बाद से ही फरार था. आरोपी की गिरफ्तारी के लिए हटिया डीएसपी राजा कुमार मित्रा के नेतृत्व में टीम बनायी गयी थी. उन्हें सूचना मिली थी कि विजय महतो पंजाब में छिपकर रह रहा है. इसके बाद टीम पंजाब पहुंची. वहां से उसे एक जनवरी को गिरफ्तार किया गया. पुलिस बुधवार को उसे लेकर रांची पहुंचेगी.

2005 से फरार था विजय महतो

गौरतलब है कि रांची के तुपुदाना ओपी क्षेत्र के सोदाग में वर्ष 2005 में सात लोगों का नरसंहार हुआ था. इस मामले में 19 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी. पुलिस इस मामले में 18 आरोपी भोंदू, विनोद महतो, कोका महतो, कदरू महतो, जलेश महतो, धुरन महतो, भकरू महतो, एतवा लोहरा, चंदरू महतो, आनंद महतो, हरि महतो, झरिया महतो, दिलू महतो, घोघई महतो, कुसुम घासी, सुरेश महतो, आसमान महतो और बहलू महतो को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है. वर्ष 2005 से ही हजाम का रहनेवाला विजय महतो फरार चल रहा था.

Also Read: झारखंड का एक गांव, जिसका नाम था आपत्तिजनक, बताने में ग्रामीणों को आती थी काफी शर्म, अब बेहिचक बताते हैं ये नाम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Guru Swarup Mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >