रांची के हरमू में HDFC बैंक कर्मी की गोली मारकर हत्या, वारदात को अंजाम देने के बाद पैदल ही भाग निकले अपराधी

रांची के हरमू में एक बैंक कर्मी की देर रात गोली मारकर हत्या कर दी. वारदात की सूचना मिलने के बाद ही पुलिस ने जांच शुरू कर दी. बैंककर्मी को अपराधियों ने दौड़ाकर गोली मारी है.

अमन तिवारी, रांची: अरगोड़ा थाना क्षेत्र स्थित फल मंडी के पीछे शुक्रवार रात करीब 10:00 बजे एक युवक की गोली मार कर हत्या कर दी गयी. मृतक की पहचान अरगोड़ा हाउसिंग कॉलोनी निवासी अभिषेक कुमार सिंह (30 वर्ष) के रूप में हुई है. वारदात की सूचना मिलने के बाद सिटी एसपी राज कुमार मेहता व अरगोड़ा थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और छानबीन शुरू की. जांच के लिए मौके पर एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया है. अभिषेक सिंह को अपराधियों ने दौड़ा कर गोली मारी है, क्योंकि घटनास्थल के कई स्थानों पर खून गिरा मिला है. मृतक के दोस्त प्रिंस कुमार ने बताया कि अभिषेक कुमार सिंह एचडीएफसी बैंक की मेन रोड शाखा में लोन डिपार्टमेंट में कार्यरत था.

दोनों घटनास्थल के पास से होकर जगन्नाथपुर जा रहे थे. इस दौरान तीन युवकों ने दोनों दोस्तों को रोक लिया. तीनों ने अभिषेक सिंह और प्रिंस से पूछा : यहां क्या कर रहे हो? चलो जो समान है, निकालो. इसके बाद अपराधियों ने पिस्टल सटा दी. अपराधियों ने हथियार के बल पर पहले प्रिंस से उसका मोबाइल फोन और पैसा लूट लिया. इसके बाद वे अभिषेक से भी उसका मोबाइल फोन लूटने का प्रयास करने लगे. महंगा मोबाइल फोन होने के कारण अभिषेक उसे अपराधियों को देने को तैयार नहीं था. वह भागने लगा. इसी दौरान अपराधियों ने उसे दौड़ा कर गोली मार दी और मोबाइल फोन लूट कर पैदल ही वहां से भाग निकले. घटना के बाद प्रिंस अपने घर गया और घटना की सूचना ‘डायल 100’ पर पुलिस को दी और वापस घटनास्थल पर पहुंचा. रांची पुलिस ने मामले में एक युवक को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है.

Also Read: Jharkhand Crime: रांची के मैक्लुस्कीगंज में दिनदहाड़े मुंशी की गोली मारकर हत्या, इलाके में दहशत

क्या कहते हैं सिटी एसपी

हत्या के करणों के बारे में पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है. हमलावर कौन थे, इसके बारे में भी पुलिस जानकारी जुटा रही है. इसके लिए पुलिस मृतक के दोस्त से भी पूछताछ कर रही है.
राजकुमार मेहता, सिटी एसपी, रांची

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >