खराब बैटरी की रिसाइकल करनेवाली संस्था को कराना होगा निबंधन, केंद्रीय प्रदूषण बोर्ड ने जारी किया निर्देश

केंद्रीय प्रदूषण बोर्ड ने कचरा बैटरी निष्पादन को लेकर दिशा निर्देष जारी किया है. इसके अनुसार खराब बैटरी की रिसाइकल करनेवाली संस्था निबंधन कराना जरूरी होगा. साथ ही उपभोक्ता वैसी संस्था को ही बैटरी बेच सकेंगे, जो रिसाइकल करता हो.

रांची: कचरा बैटरी निष्पादन को लेकर केंद्रीय प्रदूषण बोर्ड ने निर्देश जारी किया है. अब खराब बैटरी की रिसाइकल करनेवाली संस्था को प्रदूषण बोर्ड से निबंधन कराना होगा. उपभोक्ता वैसी संस्था को ही बैटरी बेच सकेंगे, जो रिसाइकल करता हो. बैटरी के कचरे से होनेवाले नुकसान को देखते हुए प्रदूषण बोर्ड ने गजट प्रकाशित किया है. बोर्ड ने निर्माता, उपभोक्ता और रिसाइकल करनेवालों के लिए अलग-अलग निर्देश जारी किया है.

उत्पादक को मिली जिम्मेवारी : 

उत्पादक की जिम्मेदारी होगी कि वे ऐसा उत्पाद तैयार करें, जो रिसाइकल हो सके. उनकी जिम्मेवारी कचरा बैटरी संग्रह की भी होगी. उत्पादक कचरा बैटरी का निष्पादन दूसरे तरीके से नहीं कर सकेंगे. उत्पादक अपने लाइसेंस का रिन्युअल अवधि समाप्त होने के 60 दिन के अंदर करेंगे. यदि उत्पादक किसी अन्य प्रकार की बैटरी का निर्माण करेंगे, तो इसकी जानकारी सीपीसीबी को देंगे. उत्पादक को उपभोक्ता से बैटरी खरीदने के लिए स्कीम देना होगा. इसमें रिफंड सिस्टम या बाइबैक की सुविधा हो सकती है.

रद्द हो सकता है लाइसेंस :

सीपीसीबी ने कहा है कि यदि कोई भी उत्पादक बैटरी के निष्पादन की जिम्मेदारी नहीं निभायेंगे, तो उनका लाइसेंस रद्द हो सकता है. पर्यावरण क्षति का आर्थिक दंड भी लगाया जा सकता है. राज्य प्रदूषण बोर्ड की जिम्मेदारी होगी कि विधिवत रिसाइकल नहीं करनेवाली एजेंसियों की सूची तैयार करें.

उपभोक्ता खुद बैटरी का निष्पादन नहीं करेंगे

उपभोक्ता की जिम्मेदारी होगी कि कचरा बैटरी को घरेलू कचरे के साथ मिला कर नहीं रखेंगे. उपभोक्ता खुद अपने स्तर से बैटरी का निष्पादन नहीं करेंगे. इसके लिए अधिकृत रिसाइकल करनेवालों के पास ही बैटरी जमा करना होगा. सीपीसीबी ने कहा कि कचरा बैटरी का निष्पादन पब्लिक वेस्ट मैनेजमेंट सिस्टम के माध्यम से किया जा सकता है. पब्लिक वेस्ट मैनेजमेंट सिस्टम की जिम्मेदारी होगी कि वे कचरा बैटरी रिसाइकल करनेवालों को दें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >