Coronavirus Update In Jharkhand : देश में बढ़ते कोरोना केस देख अब झारखंड में भी अलर्ट जारी, स्वास्थ्य विभाग ने सभी सिविल सर्जन को दिया ये निर्देश

स्वास्थ्य विभाग ने कहा है कि पिछले दिनों कोरोना वायरस के नये स्ट्रेन सामने अाये हैं. एेसे में पिछले 14 दिनों में यूके, ब्राजील और साउथ अफ्रीका से झारखंड अाये लोगों की कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग कर उनके और परिवारवालों की कोरोना जांच की जाये. सभी की जांच अगले 24 घंटे में कराने के लिए कहा गया है.

Jharkhand News, coronavirus update in jharkhand, jharkhand coronavirus latest news रांची : देश के चार राज्यों में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं. इसे देखते हुए झारखंड में भी अलर्ट जारी किया गया है. स्वास्थ्य विभाग ने राज्य के सभी सिविल सर्जन को निर्देश जारी कर विदेश अथवा अन्य राज्यों से रांची एयरपोर्ट व रेलवे स्टेशनों पर अानेवाले यात्रियों की कोरोना जांच अारटीपीसीआर अथवा ट्रूनेट से कराने को कहा है. जारी निर्देश में कहा गया है कि केरल, महाराष्ट्र, तेलांगाना, राजस्थान अादि राज्यों में कोरोना मरीजों की संख्या में वृद्धि हुई है. इसे देखते हुए सभी जिलों में कोविड-19 जांच बढ़ायी जाये. सभी सिविल सर्जनों को लक्ष्य के अनुरूप सैंपल लेकर जांच कराने को कहा गया है.

कम से कम 30 लोगों की कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग कर होगी जांच

स्वास्थ्य विभाग ने कहा है कि पिछले दिनों कोरोना वायरस के नये स्ट्रेन सामने अाये हैं. एेसे में पिछले 14 दिनों में यूके, ब्राजील और साउथ अफ्रीका से झारखंड अाये लोगों की कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग कर उनके और परिवारवालों की कोरोना जांच की जाये. सभी की जांच अगले 24 घंटे में कराने के लिए कहा गया है.

एेसे यात्रियों के लिए केंद्र सरकार की अोर से जारी एसअोपी का पालन करने को कहा गया है. स्वास्थ्य विभाग ने पूर्व की भांति कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग कराने का भी निर्देश दिया है. विभाग की अोर से जारी निर्देश में कहा गया है कि केंद्र सरकार के निर्देशानुसार, एक कोरोना मरीज के पॉजिटिव पाये जाने पर उनके संपर्क में अाये कम से कम 30 लोगों की पहचान कर उनकी कोरोना जांच करायें.

Posted By : Sameer Oraon

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >