CoronaVirus Lockdown : CM हेमंत सोरेन का एलान, गरीबों के लिए खुलेंगे 350 से अधिक खिचड़ी केंद्र

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड ‘लॉकडाउन' की घोषणा के बाद सोमवार को कहा कि गरीबों के भोजन की व्यवस्था के लिए पूरे राज्य में 350 से अधिक खिचड़ी केंद्र खोले जायेंगे. उन्होंने कहा कि वह रोज शाम को राज्य की जनता के साथ पूरे दिन की सूचना साझा करेंगे ताकि सभी को कोरोना वायरस से जुड़ी सही सूचना मिल सके.

रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड ‘लॉकडाउन’ की घोषणा के बाद सोमवार को कहा कि गरीबों के भोजन की व्यवस्था के लिए पूरे राज्य में 350 से अधिक खिचड़ी केंद्र खोले जायेंगे. उन्होंने कहा कि वह रोज शाम को राज्य की जनता के साथ पूरे दिन की सूचना साझा करेंगे ताकि सभी को कोरोना वायरस से जुड़ी सही सूचना मिल सके.

उन्होंने कहा कि राज्य के बाहर फंसे झारखंडवासियों की मदद के लिए संबद्ध राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बात की जायेगी. राज्य सरकार उन तक हर मदद पहुंचाने का कार्य करेगी. मुख्यमंत्री सोरेन ने कहा कि कुछ तात्कालिक फैसले सरकार ने जनहित में लिए हैं, जिसके अनुसार 350 से अधिक खिचड़ी केंद्रों का संचालन होगा, ताकि सभी जरूरतमंदों को भोजन मिल सके.

साथ ही जिले में सेनेटाइजर और मास्क स्वयं सहायता समूह द्वारा बनाने के निर्देश दिये गये हैं. ग्रामीण क्षेत्रों में जनता के बीच सही सूचना पहुंचाने के लिए विभिन्न माध्यमों का सहारा लिया जायेगा. असंगठित मजदूरों, कामगारों के लिए सहायता राशि जारी की जायेगी. पीडीएस के लाभार्थियों को दो महीने का खाद्यान्न एक साथ मुहैया कराया जायेगा. आकस्मिक सेवा के लिए 181 नंबर कार्य करेगी. राज्यस्तरीय ‘कोरोना वार रूम’ इस आपदा से निपटने के लिए चौबीसों घंटे कार्य करेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >