Jharkhand Lockdown : खूंटी में पुलिस ने जबरन बंद करायी दुकानें, लोगों को घरों में भेजा

Coronavirus in Jharkhand LIVE Updates : रांची में शुरू हुई प्रशासन की सख्ती, लोगों को घरों में भेजने और दुकानों को बंद कराने निकली गाड़ियां, साइबर पुलिस की WARNING : सोशल मीडिया पर FAKE NEWS फैलाया, तो खैर नहीं. झारखंड में लॉकडाउन की धज्जियां उड़ायी जा रही हैं. प्रशासन के निर्देश के बावजूद बाजार में दुकानदार सब्जियों की मनमानी कीमत वसूल रहे हैं. टमाटर के भाव 40 रुपये तक पहुंच गये हैं. पिछले सप्ताह 690 रुपये प्रति बोरी कीमत वाले आलू का भाव 850 रुपये कर दिया है. वाहनों की आवाजाही भी नहीं रुकी है. छोटे-बड़े वाहन शहरों में चल रहे हैं. अन्य राज्यों की गाड़ियां भी झारखंड में प्रवेश कर रही हैं. बिना रोक-टोक के. यहां तक कि हटिया स्टेशन पर यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग भी नहीं हो रही. Jharkhand Lockdown Day-1 LIVE

Live Updates
2:52 PM. 23 Mar 20 2:52 PM. 23 Mar

खूंटी में सड़क पर उतरी पुलिस

झारखंड के खूंटी जिला मुख्यालय में लॉक डाउन लागू कराने के लिए निकली पुलिस.

2:52 PM. 23 Mar 20 2:52 PM. 23 Mar

हजारीबाग के सदर अस्पताल में लगी लंबी कतार

हजारीबाग मेडिकल कॉलेज सदर अस्पताल परिसर में महानगरों से आये लोगों की लंबी कतार. ये लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हैं या नहीं, इसकी जांच होगी.

2:52 PM. 23 Mar 20 2:52 PM. 23 Mar

मदर ऑफ इंडस्ट्रीज HEC के तीनों प्लांट बंद

कोरोना महाआपदा से लड़ाई में भारत सरकार की मुहिम का साथ देते हुए HEC प्रबंधन ने 31 मार्च तक अपने तीनों प्लांट को बंद रखने का फैसला किया.

2:52 PM. 23 Mar 20 2:52 PM. 23 Mar

लॉकडाउन का पालन कराने के लिए शहर में निकली गाड़ियां

लॉकडाउन का पालन कराने के लिए प्रशासन सख्त हो गया है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश के बाद प्रशासन की गाड़ियां शहरों में निकली. सायरन बजाते हुए गाड़ियां गुजर रही हैं और लोगों से कहा जा रहा है कि वे अपने घरों में रहें.

2:52 PM. 23 Mar 20 2:52 PM. 23 Mar

साइबर पुलिस की WARNING : सोशल मीडिया पर FAKE NEWS फैलाया, तो खैर नहीं

झारखंड में लॉकडाउन के बीच रांची साइबर पुलिस ने सोशल मीडिया का इस्तेमाल करने वालों के लिए एक चेतावनी जारी की है. इसमें कहा गया है कि सोशल मीडिया पर फर्जी और असत्यापित खबरें शेयर करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी.

2:52 PM. 23 Mar 20 2:52 PM. 23 Mar

रांची के अपर बाजार में लगी भीड़

लॉकडाउन का राजधानी रांची के होलसेल मार्केट अपर बाजार में कोई असर नहीं है. आम दिनों की तरह गुलजार है. बाजार में जाम लगा हुआ है.

11:50 AM. 23 Mar 20 11:50 AM. 23 Mar

लोहरदगा में माइक से लॉकडाउन की सूचना दी गयी

लोहरदगा में अधिकारियों ने लाउडस्पीकर से लॉकडाउन की सूचना प्रसारित की. लोगों को घरों में रहने की हिदायत दी गयी. गोपी कुंवर

11:50 AM. 23 Mar 20 11:50 AM. 23 Mar

धनबाद में 100 रुपये किलो बिक रही भिंडी

धनबाद में सब्जियों की कीमतें आसमान छूने लगी हैं. जनता कर्फ्यू के अगले दिन जैसे ही बाजार खुले खरीदारों की भीड़ जुट गयी. फिर दुकानदारों की मनमानी शुरू हुई. आलू 30 रुपये किलो बेचने लगे, तो भिंडी की कीमत 100 रुपये तक पहुंच गयी.

11:50 AM. 23 Mar 20 11:50 AM. 23 Mar

हटिया स्टेशन पर बरती जा रही लापरवाही

हटिया स्टेशन पर भारी लापरवाही बरती जा रही है. सुबह कई ट्रेनें यहां आयीं. इनमें हजारों यात्री पहुंचे. किसी की थर्मल स्क्रीनिंग नहीं की गयी. लोग ट्रेन से उतरे और बड़े आराम से अपने घर चले गये.

देवघर सब्जी मंडी का हाल

देवघर की सब्जी मंडी में भी उमड़ी लोगों की भीड़.

11:50 AM. 23 Mar 20 11:50 AM. 23 Mar

बिहार से यात्रियों से भरी बस पलामू पहुंची

बिहार और झारखंड दोनों राज्यों में सीमाएं सील हैं. अंतरराज्यीय बसों के आवागमन पर पूरी तरह रोक है. फिर भी सोमवार (23 मार्च, 2020) को यात्रियों से भरी बस बिहार के डेहरी ऑन सोन से झारखंड के पलामू जिला के हैदरनगर पहुंची. बस यात्रियों से खचाखच भरी थी.

11:50 AM. 23 Mar 20 11:50 AM. 23 Mar

रांची में आलू की कालाबाजारी

झारखंड में 31 मार्च तक लॉकडाउन की वजह से कालाबाजारी करने वालों की चांदी हो गयी है. राजधानी रांची के धुर्वा बस स्टैंड में पिछले सप्ताह 690 रुपये में एक बोरी आलू मिल रही थी. 23 मार्च को कीमत 850 रुपये हो गयी.

11:50 AM. 23 Mar 20 11:50 AM. 23 Mar

पलामू में लॉकडाउन का पालन कराने उतरी पुलिस

पलामू जिला मुख्यालय मेदिनीनगर में लॉकडाउन को देखते हुए एसपी अजय लिंडा के निर्देश पर शहर थाना प्रभारी व ट्रैफिक प्रभारी शाहपुर पुल के पास शहर में आने वाले सभी वाहनों को रोक रहे हैं. जिन्हें अस्पताल व बैंक जाना है, उन्हीं को आगे जाने की अनुमति दी जा रही है.

11:50 AM. 23 Mar 20 11:50 AM. 23 Mar

आलू, प्याज, लहसुन और मिर्च की सबसे ज्यादा खरीदारी

साहिबगंज जिला में लॉक डाउन के पहले दिन, जनता कर्फ्यू की सुबह सब्जी मंडी में आलू, प्याज, लहसुन, मिर्च की सबसे ज्यादा खरीद हुई. लोकल सब्जियों की वजह से अन्य जिलों की तुलना में सब्जी कम महंगी है.

11:50 AM. 23 Mar 20 11:50 AM. 23 Mar

बोकारो में सब्जी दुकानदारों की मनमानी

बोकारो जिला में लॉकडाउन में खुले सब्जी बाजार. दुकानदार कर रहे मनमानी. मुनाफाखोरी में जुटे सब्जी विक्रेता.

11:50 AM. 23 Mar 20 11:50 AM. 23 Mar

लॉकडाउन में खुले सब्जी बाजार, दुकानदारों ने शुरू की मुनाफाखोरी, सब्जी और फलों के दाम आसमान पर

नागाबाबा खटाल, लालपुर और डोरंडा सब्जी बाजार में लोगों की भीड़ उमड़ी. दुकानदारों ने शुरू की मुनाफाखोरी. टमाटर की कीमत 40 रुपये प्रति किलो पहुंची. फल की कीमतें भी बढ़ीं.

11:50 AM. 23 Mar 20 11:50 AM. 23 Mar

रांची में लॉकडाउन बेअसर

जनता कर्फ्यू की अभूतपूर्व सफलता के अगले दिन रांची में लॉकडाउन बेअसर रहा. अनगड़ा में सोमवार (23 मार्च, 2020) को लोगों ने नहीं किया लॉकडाउन का पालन

11:50 AM. 23 Mar 20 11:50 AM. 23 Mar

181 नंबर अब हुआ कोरोना हेल्पलाइन नंबर

181 नंबर अब कोरोना के लिए हेल्पलाइन नंबर हो गया है. किसी भी व्यक्ति को कोरोना से संबंधित कोई जानकारी लेनी हो या शिकायत करनी हो, तो इस नंबर पर फोन कर सकते हैं.

11:50 AM. 23 Mar 20 11:50 AM. 23 Mar

लॉकडाउन के उल्लंघन पर छह माह तक की सजा और जुर्माना

लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर छह माह तक की सजा का प्रावधान किया गया है. सरकार ने भारतीय दंड संहिता की धारा 188 के तहत कार्रवाई का आदेश दिया है. जान-बूझकर इसका उल्लंघन करने, मानव जीवन, स्वास्थ्य या सुरक्षा को संकट पैदा करने पर एक साल तक की सजा होगी.

11:50 AM. 23 Mar 20 11:50 AM. 23 Mar

स्वास्थ्य जांच के बाद 361 यात्रियों को घर भेज दिया गया

डीएमसीएच में जांच के बाद सभी यात्रियों के नाम-पता, फोन नंबर लेकर उन्हें अपने घरों को जाने दिया गया. सिविल सर्जन एके झा ने बताया कि एहतियात के तौर पर मेडिकल टीम भेजकर दुमका जिला के तालझारी में 361 तीर्थयात्रियों के स्वास्थ्य की जांच की गयी.

11:50 AM. 23 Mar 20 11:50 AM. 23 Mar

कोरोना की आशंका : सात बसों में दुमका आये 417 तीर्थयात्रियों की जांच

प्रयाग, दिल्ली, वैष्णोदेवी आदि की तीर्थयात्रा कर लौटे दुमका जिला के 361 लोगों की दुमका मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (डीएमसीएच) में जांच की गयी. कोरोना संक्रमण की आशंका के चलते पुलिस ने इन्हें डीएमसीएच लायी थी.

11:50 AM. 23 Mar 20 11:50 AM. 23 Mar

रांची : झारखंड सरकार ने कोरोना वायरस के खिलाफ जंग छेड़ दी है. सरकार ने तत्काल प्रभाव से 31 मार्च तक लॉकडाउन की घोषणा की है. इस दौरान आपातकालीन सेवाओं को छोड़कर सभी सरकारी विभाग, कार्यालय, फैक्टरियां, गोदाम, साप्ताहिक बाजार, दुकानें और व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद रहेंगे. सभी निर्माण कार्य रोक दिये गये हैं. बस, टैक्सी, ऑटोरिक्शा और साइकिल रिक्शा इस दौरान नहीं चलेंगे. सभी पूजास्थल बंद रहेंगे. बैंक, एटीएम, अस्पताल, डाकघर, किराने की दुकान और अन्य आवश्यक सेवाएं खुली रहेंगी.

मुख्य बातें

Coronavirus in Jharkhand LIVE Updates : रांची में शुरू हुई प्रशासन की सख्ती, लोगों को घरों में भेजने और दुकानों को बंद कराने निकली गाड़ियां, साइबर पुलिस की WARNING : सोशल मीडिया पर FAKE NEWS फैलाया, तो खैर नहीं. झारखंड में लॉकडाउन की धज्जियां उड़ायी जा रही हैं. प्रशासन के निर्देश के बावजूद बाजार में दुकानदार सब्जियों की मनमानी कीमत वसूल रहे हैं. टमाटर के भाव 40 रुपये तक पहुंच गये हैं. पिछले सप्ताह 690 रुपये प्रति बोरी कीमत वाले आलू का भाव 850 रुपये कर दिया है. वाहनों की आवाजाही भी नहीं रुकी है. छोटे-बड़े वाहन शहरों में चल रहे हैं. अन्य राज्यों की गाड़ियां भी झारखंड में प्रवेश कर रही हैं. बिना रोक-टोक के. यहां तक कि हटिया स्टेशन पर यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग भी नहीं हो रही. Jharkhand Lockdown Day-1 LIVE

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >