Coronavirus in Jharkhand LIVE Update : झारखंड में पहली बार एक दिन में कोरोना से 2 लोगों की मौत, रांची में एक साथ मिले 15 मरीज

Coronavirus in Jharkhand LIVE Update : झारखंड में पिछले 24 घंटे में 44 नये कोरोना संक्रमित मिले हैं. इसके साथ ही राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2386 हो गई है. राज्यभर में अब तक 1793 लोगों ने कोरोना को मात दी है. वे घर लौट चुके हैं. फिलहाल राज्य में 580 एक्टिव केस हैं. 13 संक्रमितों की अब तक कोरोना से मौत हो चुकी है. झारखंड की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ...

Live Updates
10:10 PM. 29 Jun 20 10:10 PM. 29 Jun

झारखंड में कोरोना से 2 लोगों की मौत

झारखंड में संभवत: पहली बार एक दिन में कोरोना वायरस से संक्रमित 2 लोगों की मौत हुई है. रांची के 15 लोगों समेत कुल 40 लोगों में कोरोना के संक्रमण की पुष्टि हुई है. इसके साथ ही झारखंड में कोरोना से संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 2426 हो गयी है, जबकि मृतकों की संख्या 15 पहुंच गयी है.

10:10 PM. 29 Jun 20 10:10 PM. 29 Jun

धनबाद में कोरोना से बचाव के लिए मनेगा स्वच्छता पखवाड़ा

धनबाद नगर निगम क्षेत्र में कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के लिए स्वच्छता पखवाड़ा मनाया जायेगा. 1-15 जुलाई तक निर्धारित स्वच्छता पखवाड़ा के दौरान सभी नाला-नाली, बाजार, भीड़भाड़ वाले स्थलों पर सफाई, सैनिटाइजेशन, फॉगिंग की जायेगी. कोरोना वायरस से बचाव के लिए इस दौरान सभी लोगों को जागरूक भी किया जायेगा.

10:10 PM. 29 Jun 20 10:10 PM. 29 Jun

साहिबगंज में शुरू हुआ डोर-टू-डोर सर्वे

साहिबगंज जिला में स्थित चैतीदुर्गा कंटेनमेंट जोन में मेडिकल टीम ने डोर-टू-डोर सर्वे कर स्क्रीनिंग का काम शुरू किया. लोगों को कोरोना के संक्रमण से बचाने के लिए प्रशासन ने यह कदम उठाया है.

10:10 PM. 29 Jun 20 10:10 PM. 29 Jun

राजमहल में चला विशेष अभियान

साहिबगंज जिला में कोरोना को हराने के लिए मास्क जांच तथा सोशल डिस्टेंसिंग के अनुपालन पर राजमहल में विशेष अभियान चलाया जा रहा है. बिना मास्क, हेलमेट चलने वाले बाइक सवारों के चालान काटे जा रहे हैं. क्षमता से अधिक सवारी बैठाने पर ऑटो वालों के खिलाफ भी हो रही है कार्रवाई.

10:10 PM. 29 Jun 20 10:10 PM. 29 Jun

रांची में एक साथ 15 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले

झारखंड की राजधानी रांची में लंबे अरसे बाद सोमवार (29 जून, 2020) को एक साथ 15 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं. सोमवार को प्रदेश में कुल 40 नये कोरोना के मरीज मिले हैं, जिसमें 15 सिर्फ रांची से हैं. इसके बाद सबसे ज्यादा 11 मरीज पूर्वी सिंहभूम में मिले हैं. सिमेडगा में 3, सरायकेला, लोहरदगा, गढ़वा, में 2-2 मरीज कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं, तो हजारीबाग, कोडरमा, साहिबगंज, देवघर और धनबाद में 1-1 मरीज में कोविड19 की पुष्टि हुई है.

1:40 PM. 29 Jun 20 1:40 PM. 29 Jun

2386 संक्रमित मरीज, 1793 स्वस्थ, 13 की मौत

झारखंड में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 44 नये संक्रमित मरीज मिले हैं. इसके साथ ही राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या 2386 हो गई है. राज्यभर में अब तक 1793 संक्रमित स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं. राज्य में फिलहाल कोरोना के 580 एक्टिव मरीज हैं. 13 संक्रमितों की अब तक मौत हो चुकी है.

1:40 PM. 29 Jun 20 1:40 PM. 29 Jun

राज्य का रिकवरी रेट 75.84 फीसदी

झारखंड में दो हफ्ते में 648 नये कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं. 1039 मरीज स्वस्थ हुए. रिकवरी रेट 28.15 फीसदी बढ़ा. देश के रिकवरी रेट के मुकाबले 17.34 फीसदी ज्यादा है झारखंड में स्वस्थ होने वाले मरीजों की दर. जून के पहले दो हफ्ते में राज्य का रिकवरी रेट 47.69 था, अब रिकवरी रेट 75.84 फीसदी हो गया है.

7:06 AM. 29 Jun 20 7:06 AM. 29 Jun

सात जिले से 69 मरीज स्वस्थ

झारखंड के सात जिलों से 69 मरीज स्वस्थ हुए हैं. सिमडेगा से 31, गिरिडीह से 15, पूर्वी सिंहभूम से 9, गोड्डा से 7, रामगढ़ से 5, रांची एवं चतरा से 1-1 संक्रमित मरीज स्वस्थ हुए. स्वस्थ होने के बाद इन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई.

7:06 AM. 29 Jun 20 7:06 AM. 29 Jun

झारखंड में 1793 संक्रमित स्वस्थ

झारखंड में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है, वैसे ही तेजी से लोग स्वस्थ भी हो रहे हैं. अब तक राज्यभर में 1793 लोग स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं. पिछले 24 घंटे में 69 कोरोना पॉजिटिव मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई है.

7:06 AM. 29 Jun 20 7:06 AM. 29 Jun

मौत के बाद कोरोना संक्रमण की पुष्टि

राजधानी रांची के एक निजी अस्पताल में भर्ती साहिबगंज के एक 68 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई. मौत के बाद इनके कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई. वैसे स्वास्थ्य विभाग इस मौत को कोरोना से हुई मौत के आंकड़ों में शामिल नहीं कर रहा है. इसलिए अब तक कोरोना से 12 की मौत हो चुकी है.

1:40 PM. 29 Jun 20 1:40 PM. 29 Jun

10 जिले से 23 नये मरीजों की पुष्टि

झारखंड में कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे हैं. पिछले 24 घंटे में राज्य के 10 जिलों से 23 नये मरीजों की पुष्टि की गई. गिरिडीह, गढ़वा व पूर्वी सिंहभूम से चार-चार, हजारीबाग, लोहरदगा, कोडरमा व सरायकेला से दो-दो, रांची, पश्चिमी सिंहभूम व बोकारो से एक-एक संक्रमित मरीज की पुष्टि हुई है.

7:06 AM. 29 Jun 20 7:06 AM. 29 Jun

69 संक्रमित स्वस्थ

झारखंड में पिछले 24 घंटे के दौरान 69 संक्रमित मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं, जबकि 23 नये संक्रमित मरीज विभिन्न जिलों से मिले हैं. आपको बता दें कि राज्यभर में अब तक कोरोना से संक्रमित 12 मरीजों की मौत हो चुकी है.

6:34 AM. 29 Jun 20 6:34 AM. 29 Jun

2365 संक्रमित मरीज, 1793 स्वस्थ

झारखंड में कोरोना के 23 नये संक्रमित मरीज मिले हैं. इसके साथ ही राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या 2365 हो गई है. राज्यभर में अब तक 1793 संक्रमित स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं. राज्य में फिलहाल कोरोना के 560 एक्टिव मरीज हैं. 12 संक्रमितों की अब तक मौत हो चुकी है.

मुख्य बातें

Coronavirus in Jharkhand LIVE Update : झारखंड में पिछले 24 घंटे में 44 नये कोरोना संक्रमित मिले हैं. इसके साथ ही राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2386 हो गई है. राज्यभर में अब तक 1793 लोगों ने कोरोना को मात दी है. वे घर लौट चुके हैं. फिलहाल राज्य में 580 एक्टिव केस हैं. 13 संक्रमितों की अब तक कोरोना से मौत हो चुकी है. झारखंड की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Panchayatnama

Panchayatnama is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >