Coronavirus In Jharkhand : होम आइसोलेशन में हैं कोरोना संक्रमित झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन व उनकी पत्नी रूपी सोरेन, सीएम हेमंत सोरेन ने ट्वीट कर दी जानकारी

Coronavirus In Jharkhand : रांची : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और झामुमो के केंद्रीय अध्यक्ष शिबू सोरेन व उनकी पत्नी रूपी सोरेन कोरोना संक्रमित हो गये हैं. इसके बाद से वे होम आइसोलेशन में हैं. राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है. आपको बता दें कि झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन व उनकी पत्नी कल कोरोना संक्रमित पाये गये हैं.

झारखंड मुक्ति मोर्चा के सुप्रीमो व पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन व उनकी पत्नी रूपी सोरेन कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं. कल उनकी जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है. इसके साथ ही एहतियात के तौर पर उन्हें होम आइसोलेशन में रखा गया है. झारखंड के मुख्यमंत्री व शिबू सोरेन के पुत्र हेमंत सोरेन ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है.

पिछले कुछ दिनों से शिबू सोरेन की तबीयत ठीक नहीं थी. इस पर उनकी और उनकी पत्नी की जांच करायी गयी थी. शुक्रवार देर शाम दोनों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है. देर रात तक वे अपने आवास पर ही थे. वे होम आइसोलेशन में हैं. मुख्यमंत्री ने इसकी जानकारी ट्विटर पर दी है. आपको बता दें कि एक बार पहले भी श्री सोरेन की कोरोना जांच हुई थी, जिसमें उनकी रिपोर्ट निगेटिव आयी थी.

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि कल रात बाबा दिशोम गुरु जी और मां की कोरोना संक्रमण रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है. वे दोनों होम आइसोलेशन में हैं और स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं. आप सब की दुआओं से जल्द वे आपके बीच होंगे.

Posted By : Guru Swarup Mishra

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >