धनबाद में कोरोना संक्रमित ने तोड़ा दम, झारखंड में कोरोना से पांच की मौत, कुल 47 मौतें

धनबाद/रांची : शहर के एशियन जालान अस्पताल में एक कोरोना पॉजिटिव मरीज की मौत (coronavirus death) हो गयी. इसके साथ ही धनबाद में कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर चार हो गयी है. सिविल सर्जन ने शुक्रवार को कोविड पॉजिटिव मरीज की मौत की पुष्टि की है. झारखंड में पिछले 24 घंटे में पांच कोरोना संक्रमितों की मौत हो गयी है. इसके साथ ही राज्य में अब तक 47 संक्रमितों की मौत हो चुकी है.

धनबाद/रांची : शहर के एशियन जालान अस्पताल में एक कोरोना पॉजिटिव मरीज की मौत (coronavirus death) हो गयी. इसके साथ ही धनबाद में कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर चार हो गयी है. सिविल सर्जन ने शुक्रवार को कोविड पॉजिटिव मरीज की मौत की पुष्टि की है. झारखंड में पिछले 24 घंटे में पांच कोरोना संक्रमितों की मौत हो गयी है. इसके साथ ही राज्य में अब तक 47 संक्रमितों की मौत हो चुकी है.

झारखंड में पिछले 24 घंटे में 312 नये कोरोना संक्रमित मिले हैं. इसके साथ ही राज्य में अबतक 5117 संक्रमित मिल चुके हैं. 64 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं. अब तक कुल 2577 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं. राज्य में अब तक 47 कोरोना मरीजों ने दम तोड़ दिया है. एक्टिव केस 2494 हो गये हैं.

Also Read: Coronavirus in Jharkhand : झारखंड में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा पांच हजार पार, 47 की मौत

पूर्वी सिंहभूम, गोड्डा, हजारीबाग, रांची और रामगढ़ के एक-एक कोरोना संक्रमित मरीज की मौत हो गयी है. जमशेदपुर में जिस व्यक्ति की मौत हुई है, वह एएसआइ है. रांची के पारस अस्पताल में बेड़ो के 24 वर्षीय एक युवक की मौत हो गयी. वह टीबी का मरीज था. शुक्रवार को रांची से 60, चतरा से 57, लातेहार से 42, गढ़वा से 23, पश्चिमी सिंहभूम से 23, साहिबगंज से 22, पू सिंहभूम से 17, बोकारो से 15, गिरिडीह से 10, धनबाद से छह, रामगढ़ से पांच, लोहरदगा, खूंटी, गुमला, सिमडेगा, सरायकेला व दुमका से चार-चार, पाकुड़ से तीन, हजारीबाग से दो, देवघर, जामताड़ा व कोडरमा से एक-एक मरीज मिले हैं.

झारखंड में पिछले 24 घंटे में 64 मरीज स्वस्थ होकर घरों को लौट गये. इनमें चतरा से 11, लातेहार से 11, देवघर से सात, कोडरमा से छह, दुमका से छह, पू सिंहभूम से छह, हजारीबाग से चार, पलामू से चार, प सिंहभूम से चार, रामगढ़ से दो व सरायकेला से तीन मरीज स्वस्थ हुए हैं.

Also Read: Coronavirus in Jharkhand LIVE Update : झारखंड में कोरोना पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा पांच हजार पार, 47 संक्रमितों ने तोड़ा दम

झारखंड में 17 जुलाई को 4878 सैंपल लिये गये और 5137 सैंपलों की जांच हुई. राज्य में अब तक दो लाख 21 हजार 154 सैंपल लिये गये हैं. इनमें से दो लाख आठ हजार 492 सैंपल की जांच हो चुकी है. इस समय बैकलॉग में 12662 सैंपल बैकलॉग में हैं.

Posted By : Guru Swarup Mishra

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >