EXCLUSIVE: कोविड ने बच्चों को दी ये सबसे बड़ी बीमारी, जानें बचाने के लिए अभिभावकों को एक्सपर्ट की क्या है सलाह

झारखंड की राजधानी रांची के कांके में स्थित सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ साइकियैट्री (सीआईपी) के डायरेक्टर प्रो (डॉ) बासुदेव दास कहते हैं कि यह एक गंभीर समस्या है. अभिभावकों को इसे गंभीरता से लेने की जरूरत है.

वैश्विक महामारी कोरोना ने बच्चों को एक बड़ी बीमारी दी. यह बीमारी आज सबसे बड़ी बीमारी बन गयी है. माता-पिता या अभिभावकों को बच्चों को इस बीमारी से बचाना एक बहुत बड़ी चुनौती बन गयी है. अगर अभी से इस चुनौती से नहीं निपटा गया, तो भविष्य में एक अलग तरह की परेशानी सामने आयी. यह बीमारी है इंटरनेट एडिक्शन. बच्चों को इंटरनेट के एडिक्शन से बचाना बेहद जरूरी है.

सोशल मीडिया, मोबाइल से दूर रहते थे बच्चे

झारखंड की राजधानी रांची के कांके में स्थित सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ साइकियैट्री (सीआईपी) के डायरेक्टर प्रो (डॉ) बासुदेव दास कहते हैं कि यह एक गंभीर समस्या है. अभिभावकों को इसे गंभीरता से लेने की जरूरत है. डॉ दास कहते हैं कि पहले मैट्रिक, इंटर या किसी अन्य प्रतियोगी परीक्षा के टॉपर का इंटरव्यू आता था, तो वे जोर देकर कहते थे कि वह सोशल मीडिया, मोबाइल फोन आदि से दूर रहते थे.

Also Read: मानसिक रोग क्यों छिपाते हैं लोग? इलाज में देरी से होते हैं कई नुकसान, बोले सीआईपी के निदेशक डॉ बासुदेव दास
आज हर बच्चे के हाथ में होता है गैजेट : डॉ बासुदेव दास

डॉ दास ने आगे कहा कि उनके पास कोई गैजेट नहीं था. आज हर बच्चे के हाथ में कोई न कोई गैजेट है. इसमें बच्चों की कोई गलती नहीं है. कोविड की वजह से सब कुछ बंद हो गया. लॉकडाउन लग गया. स्कूल-कॉलेज भी बंद हो गये. ऐसे में हर वर्ग के स्टूडेंट के लिए मोबाइल फोन या लैपटॉप या टैबलेट यानी कोई न कोई गैजेट अनिवार्य हो गया.

गैजेट्स देने के बाद बच्चों की निगरानी है जरूरी

चूंकि बच्चों को ऑनलाइन क्लास अटेंड करना था, तो उन्हें इनमें से कोई न कोई गैजेट देना ही था. सो पैरेंट्स ने उन्हें दे दिया. लेकिन, कोविड के दौरान या उसके खत्म होने के बाद पैरेंट्स को जिस तरह से बच्चों की निगरानी करनी चाहिए थी, उन्होंने वैसा किया नहीं. अगर किसी गार्जियन ने कड़ाई की, तो बच्चे क्लास अटेंड करने के नाम पर मोबाइल फोन मांग लेते थे. इसके बाद वह उसका कुछ और इस्तेमाल शुरू कर देते थे.

Also Read: Internet Addiction: इंटरनेट एडिक्ट हो रहे हैं बच्चे, बचाने के लिए करने होंगे ये उपाय
इंटरनेट एडिक्ट हो गये बच्चे

धीरे-धीरे यह एक नशे के तौर पर उभरने लगा. बाद में जब हालात सामान्य हुए और ऑफलाइन क्लास शुरू हो गये, तो बच्चों को एडजस्ट करने में काफी दिक्कतें आने लगीं. कई बच्चे चोरी-छिपे फोन लेकर स्कूल जाने लगे. ऐसे कुछ बच्चों के खिलाफ स्कूल प्रबंधन ने कार्रवाई भी की. कई बच्चों को रेस्टिकेट तक कर दिया गया. मामला यहीं नहीं थमा. कई तरह की परेशानियां भी बढ़ने लगी हैं.

इंटरनेट एडिक्शन से बचाने के लिए तय करें टाइम स्लॉट

डॉ दास ने बताया कि आज के वक्त में आप कल्पना भी नहीं कर सकते कि कोई भी व्यक्ति मोबाइल फोन के बगैर रह सकता है. बच्चों के साथ भी यही स्थिति है. बावजूद इसके, आपको टाइमआउट करना होगा. माता-पिता को चाहिए कि वे एक टाइम स्लॉट तय कर दें कि दिन में आधा घंटा या एक घंटा ही आप मोबाइल का इस्तेमाल कर पायेंगे. अगर हम ऐसा कर पाये, तो बच्चों को इंटरनेट के एडिक्शन से बचा सकते हैं. ऐसा नहीं कर पाये, तो हम उन्हें इस नशे से नहीं बचा पायेंगे.

Also Read: Alert! सबसे बड़े नशे की गिरफ्त में युवा, अभी नहीं संभले तो होगी मुश्किल, सीआईपी रांची के डायरेक्टर की चेतावनी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >