Corona Effect : नेपाल से आये पुलिसकर्मी को संक्रमण, रिम्स में भर्ती

नोवेल कोरोना वायरस के संक्रमण को लेकर लोग काफी चौकस हैं. इसी क्रम में पुलिस मुख्यालय के सीआइएटी पर्यवेक्षक कनर्ल ए खान सहित कुल 15 लोगों के संक्रमित होने की बात सामने आ रही है.

रांची : नोवेल कोरोना वायरस के संक्रमण को लेकर लोग काफी चौकस हैं. इसी क्रम में पुलिस मुख्यालय के सीआइएटी पर्यवेक्षक कनर्ल ए खान सहित कुल 15 लोगों के संक्रमित होने की बात सामने आ रही है. बताया जा रहा है कि कर्नल खान के यहां तैनात ऑफिस स्टिक (अर्दली) राम बहादुर क्षेत्री अवकाश पर नेपाल स्थित घर गया हुआ था. वहां से उसने 18 मार्च को लौटकर ड्यूटी ज्वाइन किया था. वह अस्वस्थ था.

उसके संपर्क में कर्नल खान के अलावा डीजीपी के तीन ऑफिस स्टिक के अलावा उनके एनजीओ में तैनात दो कर्मी, ऑफिसर कैंटीन में तैनात एक महिला पुलिसकर्मी और पांच सीअाइएटीसी कर्मी शामिल हैं. सभी को अलग-अलग जगहों पर क्वारेंटाइन किया गया है, जबकि ज्यादा संक्रमित कर्नल ए खान के ऑफिस स्टिक राम बहादुर क्षेत्री को रिम्स में भर्ती कराया गया है. उसके ब्लड सैंपल की जांच की जा रही है कि वह कोरोना से पीड़ित है अथवा नहीं. इस घटना के बाद पुलिस मुख्यालय के अधिकारियों ने भी एहतियात बरतना शुरू कर दिया है.

पुलिस मुख्यालय के कर्नल सहित 15 आये संपर्क में

डीजीपी के अर्दली भी आये संपर्क में, सभी को किया गया क्वारेंटाइन

इन्हें किया गया है क्वारेंटाइन

कर्नल ए खान, सीआइएटीसी पर्यवेक्षक

दिनेश प्रसाद सिंह, सीआइएटीसी कार्यालय पदाधिकारी

सुमन उरांव, सीआइएटीसी कार्यालय लिपिक

सूरज श्रेष्ठ, सीआइएटीसी कंप्यूटर कर्मी

विकास कुमार सिन्हा, सीआइएटीसी चालक

मुन्नूलाल राय, डीजीपी कंट्रोल रूम

रवि यादव, सैप-2 का जवान

रवि शेखर, एआइजी ऑफिस स्टीक

चंद्रदीप महाथा, एसपी अभियान मो अर्शी का आॅफिस स्टिक

प्रवीण कुमार आले, दीपक कुमार क्षेत्री,पियर उरांव, डीजीपी का आॅफिस स्टिक

हस्तराज शेर्पा, एनजीओ का स्टिक

गीता कुमारी, ऑफिस कैंटीन वेटर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

Published by: Prabhat Khabar

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >