कांग्रेसियों ने राहुल गांधी का एयरपोर्ट पर किया स्वागत

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी मंगलवार को झारखंड दौरे पर पहुंचे. इस क्रम में राजधानी रांची स्थित बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने उनका पारंपरिक तरीके से भव्य स्वागत किया.

रांची. अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी मंगलवार को झारखंड दौरे पर पहुंचे. इस क्रम में राजधानी रांची स्थित बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने उनका पारंपरिक तरीके से भव्य स्वागत किया. इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी गुलाम अहमद मीर, प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय, कांग्रेस नेता बिनय सिन्हा दीपू , रांची लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी यशस्विनी सहाय, कुमार राजा, राकेश किरण महतो, ऋषिकेश सिंह, विधायक अंबा प्रसाद, उज्ज्वल तिवारी, अंकित सिंह मौजूद थे. राहुल गांधी ने ��बों का अभिवादन स्वीकार किया. साथ ही झारखंड में लोकसभा चुनाव में बेहतर परिणाम की शुभकामनाएं दी. झारखंड प्रदेश के कांग्रेस नेताओं ने श्री गांधी को झारखंड की वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य से भी अवगत कराया और उन्हें आश्वस्त किया कि लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन सभी सीटों पर जीत हासिल करेगी.

मॉर्निंग वॉकर्स से आज मिलेंगी यशस्विनी सहाय

रांची. इंडिया गठबंधन की प्रत्याशी यशस्विनी सहाय बुधवार को सुबह मोरहाबादी मैदान में मॉर्निंग वॉकर्स से मिलेंगी. इस अवसर पर सुबह-सुबह टहलने वाले स्थानीय नागरिकों से कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में समर्थन देने की अपील की जायेगी. इसके बाद प्रत्याशी यशस्विनी सहाय व पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय वार्ड संख्या 28 के किशोरगंज में जनसंपर्क अभियान व पदयात्रा में शामिल होंगे. यह जानकारी रांची महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुमार राजा ने दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >