नेहरू म्यूजियम का नाम बदलने पर राजनीति तेज, जयराम रमेश ने पीएम मोदी पर हमला बोला, अर्जुन मुंडा ने कही ये बात

नेहरू म्यूजियम का नाम बदले जाने पर कांग्रेस ने पीएम नरेंद्र मोदी पर हमला बोला है, तो केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा है कि यह देश सबका है. प्रधानमंत्री कोई व्यक्ति नहीं है. यह एक संस्था है. पीएम मोदी ने इस म्यूजियम को उन सभी प्रधानमंत्रियों को समर्पित किया है, जिन्होंने देश की सेवा की है.

नयी दिल्ली स्थित नेहरू मेमोरियल म्यूजियम एंड लाइब्रेरी (एनएमएमएल) का नाम बदलकर प्राइम मिनिस्टर्स मेमोरियल म्यूजियम एंड लाइब्रेरी (पीएमएमएल) किये जाने पर राजनीति तेज हो गयी है. कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेताओं के बीच वार-पलटवार और बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है. झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान में जनजातीय मामलों के केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कांग्रेस की बयानबाजी पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. खूंटी के लोकसभा सांसद ने कहा है कि हमारा देश लोकतांत्रिक देश है. यह सभी लोगों का देश है. देश किसी व्यक्ति के माध्यम से नहीं चलता, यह एक व्यवस्था के माध्यम से चलता है. यह लोकतंत्र है.

प्रधानमंत्री कोई व्यक्ति नहीं, एक संस्था है : अर्जुन मुंडा

अर्जन मुंडा ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री कोई व्यक्ति नहीं है. यह एक संस्था है. इसलिए म्यूजियम को सभी प्रधानमंत्रियों को समर्पित किया गया है, जिन्होंने अब तक देश की सेवा की है. इसमें कुछ भी गलत नहीं है. इससे पहले कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव सह मीडिया प्रभारी ने ट्वीट किया कि आज से एक प्रतिष्ठित संस्था का नाम बदलकर उसका नया नामकरण कर दिया गया. विश्व के प्रसिद्ध नेहरू मेमोरियल म्यूजियम एंड लाइब्रेरी को अब प्राइम-मिनिस्टर्स मेमोरियल म्यूजियम एंड लाइब्रेरी के नाम से जाना जायेगा.

पीएम मोदी के मन में कई तरह का है डर : जयराम रमेश

जयराम रमेश ने आगे लिखा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन में कई तरह के भय हैं. उनमें असुरक्षा का भाव है. खासकर सबसे लंबे अरसे तक देश की सेवा करने वाले हमारे प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू को लेकर. उनका एकमात्र एजेंडा रह गया है, नेहरू के कार्यों को नकारना, उसके बारे में तोड़-मरोड़कर बातें करना, उनको अपमानित करना और नेहरू की विरासत को बर्बाद करना. उन्होंने म्यूजियम से ‘एन’ को हटाकर वहां पर ‘पी’ लिख दिया है. यह पी क्षुद्रता और चिड़चिड़ापन को दर्शाता है.

Also Read: अब पीएम म्यूजियम के नाम से जाना जाएगा नेहरू मेमोरियल, बोले जयराम- हमेशा जिंदा रहेगी नेहरू की विरासत

नेहरू के योगदान को कभी नहीं मिटा पायेंगे मोदी

जयराम रमेश ने कहा कि मोदी चाहे कुछ भी कर लें, वह स्वतंत्रता आंदोलन में पंडित जवाहर लाल नेहरू के अतुलनीय योगदान को कभी नहीं मिटा पायेंगे. उन्होंने कहा कि मोदी और उनका ढोल पीटने वाले लोग भारतीय को लोकतांत्रिक धर्मनिरपेक्ष राष्ट्र बनाने, देश में वैज्ञानिक और उदार नींव के निर्माण में नेहरू के महान योगदान को कभी नहीं मिटा पायेंगे. लगातार हो रहे हमलों के बावजूद जवाहर लाल नेहरू की विरासत दुनिया में जिंदा रहेगी और आने वाली कई पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >