ददई दुबे व मिथिलेश सिंह के निधन पर शोक

इंटक के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष ददई दुबे व बिहार मजदूर कामगार यूनियन कें केंद्रीय अध्यक्ष मिथिलेश सिंह के निधन से कोयलांचल में शोक

पिपरवार.

इंटक के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष ददई दुबे व बिहार मजदूर कामगार यूनियन कें केंद्रीय अध्यक्ष मिथिलेश सिंह के निधन से कोयलांचल में शोक की लहर है. नेता द्वय के निधन पर रैयत विस्थापित मोर्चा के केंद्रीय उपाध्यक्ष इकबाल हुसैन ने शोक व्यक्त करते हुए मजदूरों के लिए अपूर्णीय क्षति बताया है. वहीं, भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष विजय लाल ने भी दु:ख प्रकट किया है. शोक व्यक्त करनेवालों में मनोज चंद्रा, बिगन सिंह भोक्ता, रंथू उरांव, रामचंद्र उरांव, परमेश्वर गंझू, विनोद गंझू, अश्विनी कुमार दाराद, दिलीप अंबष्ठ, मुरारी मोदी, देवनाथ महतो, संतोष गिरी, आरएन पंडित, सिद्धनाथ, सिंह, अभिनव दाराद आदि शामिल हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By JITENDRA RANA

JITENDRA RANA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >