Ranchi News : बच्चों के समग्र विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध : हेमंत

मुख्यमंत्री से यूनिसेफ की भारत में प्रतिनिधि सिन्थिया मेककेफरी ने की शिष्टाचार भेंट

रांची. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से बुधवार को मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में यूनिसेफ की भारत में प्रतिनिधि सिन्थिया मेककेफरी ने शिष्टाचार भेंट की. उन्होंने झारखंड में बच्चों के समग्र विकास के लिए यूनिसेफ द्वारा संचालित योजनाओं, कार्यों एवं गतिविधियों से मुख्यमंत्री को अवगत कराया. बाल अधिकारों के संरक्षण, शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यक्तित्व विकास के लिए बेहतर माहौल बनाने हेतु राज्य सरकार के संबंधित विभागों के साथ समन्वय बनाकर कार्य करने की इच्छा व्यक्त की. मुख्यमंत्री ने यूनिसेफ के कार्यों की सराहना करते हुए पूरा सहयोग देने का भरोसा दिलाया.

हर क्षेत्र में बच्चों को आगे बढ़ाने का प्रयास

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार बच्चों के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है. राज्य के बच्चे हर क्षेत्र में कैसे आगे बढ़ें, इसके लिए कई योजनाएं चलायी जा रही हैं. जब तक बच्चे स्वस्थ और सुरक्षित नहीं रहेंगे, तब तक उनके विकास की बात नहीं हो सकती है. यही वजह है कि हमारी सरकार बच्चों में कुपोषण और कई अन्य स्वास्थ्य समस्याओं को दूर करने के लिए हर स्तर पर काम कर रही है. मुख्यमंत्री ने कहा कि बच्चों के समग्र विकास के लिए यूनिसेफ को सरकार की ओर से पूरा सहयोग मिलेगा. सभी के सहयोग से इस राज्य के बच्चों को बेहतर जीवन देने का प्रयास किया जायेगा. मौके पर यूनिसेफ, झारखंड की प्रमुख कननिका मित्रा और कम्यूनिकेशन स्पेशलिस्ट आस्था अलंग भी मौजूद थीं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sunil prasad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >