Jharkhand News: कॉलेजों ने शिक्षक नियुक्ति की जानकारी नहीं दी, अब राजभवन ने कुलपति से मांगी

राजभवन ने अब राज्य के अंगीभूत कॉलेजों में इंटर की कक्षा के लिए नियुक्त शिक्षकों की जानकारी विश्वविद्यालय से मांगी है. राजभवन ने इस संबंध में सभी विश्वविद्यालयों के कुलपति को पत्र लिखकर नियुक्ति की जानकारी देने को कहा है

राजभवन ने अब राज्य के अंगीभूत कॉलेजों में इंटर की कक्षा के लिए नियुक्त शिक्षकों की जानकारी विश्वविद्यालय से मांगी है. राजभवन ने इस संबंध में सभी विश्वविद्यालयों के कुलपति को पत्र लिखकर नियुक्ति की जानकारी देने को कहा है. इससे पहले राजभवन ने इस संबंध में झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) को पत्र लिखा था. राजभवन के पत्र के आलोक में जैक ने सभी कॉलेजों के प्राचार्यों को पत्र लिख कर दो दिन में जानकारी देने को कहा था, लेकिन 50 फीसदी कॉलेजों ने जानकारी नहीं दी.

राजभवन द्वारा विवि को भेजे गये पत्र में कहा गया है कि जैक अध्यक्ष द्वारा दी गयी जानकारी में कहा गया है कि अंगीभूत व संबद्धता प्राप्त डिग्री कॉलेजों में इंटरमीडिएट शिक्षक की नियुक्ति जैक द्वारा नहीं की जाती है. कॉलेज प्रबंधन समिति के स्तर से शिक्षकों की नियुक्ति की जाती है. इसके लिए जैक की ओर से कोई अनुशंसा भी नहीं की जाती है. ऐसे में विवि द्वारा कॉलेजों में नियुक्त शिक्षक व कर्मियों की जानकारी उपलब्ध करायी जाये.

30 कॉलेजों ने ही जैक को दी थी जानकारी :

राज्य में वर्तमान में 55 अंगीभूत कॉलेजों में इंटरमीडिएट की पढ़ाई होती है. इनमें से 30 कॉलेजों ने ही जैक को जानकारी उपलब्ध करायी थी. कुछ कॉलेजों द्वारा दी गयी जानकारी फॉर्मेट के अनुरूप नहीं थी. जैक ने कॉलेजों द्वारा दी गयी जानकारी व अपनी बात से राजभवन को अवगत करा दिया था.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sameer oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >