Coal India News: रांची के सीसीएल मुख्यालय में खुला सीएमपीएफ का कार्यालय, इन लोगों को होगा फायदा

Coal India News: आप सभी के सम्मिलित प्रयास से ही सीसीएल मुख्यालय दरभंगा हाउस में सीएमपीएफ कार्यालय की शुरुआत हो सकी है. इस भवन को अत्‍याधुनिक बनाया गया है. उन्‍होंने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मियों को निश्‍चय ही इसका लाभ मिलेगा.

झारखंड की राजधानी रांची में स्थित सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) कार्यालय परिसर दरभंगा हाउस में सीएमपीएफ कार्यालय का उद्घाटन हुआ. सीएमपीएफ कार्यालय क्षेत्र 1 एवं 2 का उद्घाटन कोयला सचिव डॉ अनिल कुमार जैन ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये किया. इस अवसर पर कोयला सचिव ने कहा कि सीएमपीएफ कार्यालय के रांची ट्रांसफर होने से सीसीएल के कर्मचारियों को सुविधा होगी.

रिटायर्ड कर्मचारियों को होगा फायदा

उन्होंने कहा कि हम चाहते हैं कि कर्मियों का सीएमपीएफ/पेंशन का भुगतान समय पर हो. उनकी किसी भी समस्‍या का निवारण तुरंत किया जाये. उन्‍होंने कहा कि इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी के जरिये व्यवस्था को आसान बनाया जा रहा है. कोल इंडिया के निदेशक (कार्मिक) विनय रंजन ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मियों की शिकायतों को तत्‍काल दूर करने का हरसंभव प्रयास किया जायेगा.

Also Read: सीसीएल अधिकारियों ने किया भू-धंसान क्षेत्र का निरीक्षण, जामुनदोहर बस्ती के लोगों को मिलेगा अस्थायी आवास

अत्याधुनिक है सीएमपीएफ का भवन

सीएमडी पीएम प्रसाद ने कोल इंडिया एवं कोयला मंत्रालय के साथ-साथ सीएमपीएफ ट्रस्‍टी सदस्‍यों का आभार व्‍यक्‍त किया. कहा कि आप सभी के सम्मिलित प्रयास से ही सीसीएल मुख्यालय दरभंगा हाउस में सीएमपीएफ कार्यालय की शुरुआत हो सकी है. इस भवन को अत्‍याधुनिक बनाया गया है. उन्‍होंने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मियों को निश्‍चय ही इसका लाभ मिलेगा.

सीएमपीएफ में जल्द शुरू होगा कामकाज

सीएमपीएफ के कमिश्नर वीके मिश्रा ने कोयला मंत्रालय, भारत सरकार, सीएमपीएफ के ट्रस्‍टी सदस्‍यों एवं सीसीएल प्रबंधन का आभार व्‍यक्‍त किया. उन्होंने कहा कि सीएमपीएफ में दैनिक काम जल्द ही शुरू हो जायेगा. जेबीसीसीआई के सदस्‍य रमेंद्र कुमार, सीएमपीएफ कमिश्नर श्रीमती संतोष ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया.

Also Read: कोल इंडिया कर्मचारियों ने रांची में कोयला खान भविष्य निधि के क्षेत्रीय कार्यालय को घेरा, ये हैं मांगें

कार्यक्रम में ये लोग भी हुए शामिल

निदेशक (कार्मिक) हर्ष नाथ मिश्र ने धन्यवाद ज्ञापन किया. उन्होंने कहा कि सीएमपीएफ का कार्यालय यहां खुलने से रिटायर्ड कर्मचारियों को फायदा होगा. उनकी किसी भी समस्या का सुगमता से निबटारा हो सकेगा. कार्यक्रम में सीसीएल के निदेशक तकनीकी (संचालन) राम बाबू प्रसाद, निदेशक (वित्त) पवन कुमार मिश्रा, निदेशक तकनीकी (योजना/परियोजना) बी साईराम, सीसीएल के सीवीओ एसके सिन्‍हा के अलावा अलग-अलग विभागों के महाप्रबंधक, विभागाध्यक्ष एवं कर्मी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >