मायापुर पंचायत सचिवालय में चला स्वच्छता अभियान

खलारी प्रखंड अंतर्गत मायापुर पंचायत सचिवालय परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया.

मैक्लुस्कीगंज. खलारी प्रखंड अंतर्गत मायापुर पंचायत सचिवालय परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया. पंचायत की मुखिया पुष्पा खलखो के नेतृत्व में परिसर के अंदर व बाहर स्वच्छता अभियान चलाया और परिसर की सफाई की गयी. मुखिया ने उपस्थित ग्रामीणों से नियमित रूप से हाथों की सफाई करने, अपने घरों आसपड़ोस के लोगों को भी कचरा नहीं फैलाने व स्वच्छता के प्रति जागरूक करने की बात कही. बताया कि स्वच्छ रह कर अपने व अपने परिवार के सदस्यों को कई गंभीर बीमारियों से बचाया जा सकता है. इस अवसर पर रमेश गंझू सहित आंगनबाड़ी सेविका सुनीता बाड़ा, उर्मिला देवी, रिंकी कुमारी, जुबेदा खातून, प्रभा बाड़ा, फुलमनी देवी, दुनिया देवी, रिंकू देवी अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ROHIT KUMAR MAHT

ROHIT KUMAR MAHT is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >