संत अन्ना इंटरमीडिएट कॉलेज मांडर में शनिवार को बाल सभा का गठन किया गया
By Prabhat Khabar News Desk | Updated at :
प्रतिनिधि, मांडर.
संत अन्ना इंटरमीडिएट कॉलेज मांडर में शनिवार को बाल सभा का गठन किया गया. हारिश अंसारी व शिवानी कुमारी प्रेसिडेंट, सागर मुंडा व मौसमी खलखो वाइस प्रेसिडेंट चुने गये. साथ ही श्रीति कुजूर, प्रिंस गोप, अमित कुजूर, उत्तम कुजूर, सलोनी मुंडा व ओलम्पिया कुजूर को अनुशासन विभाग, रेजूस तिग्गा, हिमांशु मुंडा, प्रणव मिश्रा, मुस्कान उरांव, अर्पिता कुजूर व सीमा उरांव को सांस्कृतिक विभाग, रितेन्द्र लोहरा, प्रकाश उरांव, अभिषेक महली, रोहिता खलखो, प्रीति मुंडा व पूजा कुमारी को खेल विभाग, अन्ना किसपोट्टा, आशुतोष कुमार, शिफा नाज, सुमित बाड़ा व सचिन कुजूर को सफाई विभाग, अनीमा तिर्की, अंजना खलखो, मोनिका उरांव, राज साहू व रॉकी उरांव को स्वास्थ्य विभाग, सुशांत बेक, अर्पणा खलखो, समुएल कुजूर, अनिशा तिग्गा, अनुपा टोप्पो व रोशन खलखो को सीएलसी विभाग तथा वंदना टेटे, राज कुमार, इस्मत खातून, चंचल उरांव, राहुल महतो व सचिन उरांव को प्रार्थना और न्यूज विभाग का कैबिनेट मंत्री बनाया गया. इस अवसर पर कॉलेज के प्राचार्या सिस्टर मेरी मगदली बागे ने कहा कि बाल सभा के गठन का उद्देश्य छात्र छात्राओं में नेतृत्व क्षमता का विकास करना है. मौके पर अनिल खलखो, सईद अख्तर, उमेश प्रसाद, विजय किस्पोट्टा, रश्मि तिर्की, सुमन कुजूर, सबीना तिर्की, मेनुका बेक, रवि उरांव, सुशांत चक्रवर्ती सहित अन्य उपस्थित थे.
हारिश व शिवानी प्रेसिडेंट तथा सागर व मौसमी बने वाइस प्रेसिडेंट
मांडर 1, बाल सभा के सदस्यों के साथ मौजूद प्राचार्या.B
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।