एक दिन बाद छठ शुरू, पर रांची के घाटों पर अब भी पसरी है गंदगी

शहर के छठ घाटों को दुरुस्त करने के लिए नगर निगम गुरुवार से एक बार फिर से विशेष अभियान चलायेगा. इसके लिए 1200 कर्मी लगाये जायेंगे.

रांची : छठ से पहले रांची नगर निगम शहर के सभी छठ घाटों को दुरुस्त करने में जुटा हुआ है. इसके लिए पिछले 15 दिनों से घाटों की सफाई की जा रही है. हालांकि, अब भी शहर के अधिकतर छठ घाट पूजन सामग्री से पटे हैं. केले के पत्तों से लेकर अगरबत्ती के पैकेट, पॉलिथीन व झंडे घाटों पर बिखरे पड़े हैं. जबकि, छठ शुक्रवार से शुरू हो रहा है. बुधवार को बड़ा तालाब, लाइन टैंक तालाब, तेतर टोली तालाब व अरगोड़ा तालाब से लेकर जेल तालाब में अब भी जगह-जगह गंदगी का अंबार लगा है.

आज से फिर चलेगा विशेष अभियान :

शहर के छठ घाटों को दुरुस्त करने के लिए नगर निगम गुरुवार से एक बार फिर से विशेष अभियान चलायेगा. इसके लिए 1200 कर्मी लगाये जायेंगे. निगम के अधिकारियों को आशंका है कि कई जगहों पर अब तक काली मां की प्रतिमा का विसर्जन नहीं हुआ है. ऐसे में विसर्जन के बाद घाट एक बार फिर से गंदे होंगे. ऐसे में विसर्जन के बाद ही सारे घाटों में विशेष अभियान चलाकर उसकी सफाई की जायेगी.

Also Read: Jharkhand News: छठ पूजा के दौरान रांची की ट्रैफिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव, जानें डिटेल

लोगों पर अपील का नहीं हुआ असर

शहर के छठ घाट दुरुस्त रहें, इसके लिए रांची नगर निगम ने सभी घाटों पर विसर्जन कुंड बनाया था. खुद प्रशासक अमित कुमार ने शहरवासियों से अपील की थी कि वे जलाशयों में बनाये गये विसर्जन कुंड में ही पूजन सामग्री डालें. लेकिन, अपील को दरकिनार कर लोग तालाब में जहां-तहां पूजन सामग्री फेंक दे रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >