बुंडू में छठवर्तियों ने डूबते और उगते सूरज को दिया अर्घ, परिवार की सुख शांति के लिए की कामना

बुंडू सहित पूरे पंच परगना क्षेत्र में बड़ी संख्या में छठ घाटों पर छठ वर्तियों ने सपरिवार पहुंचकर डूबते और उगते सूरज को अर्घ दिया और परिवार के शांति समृद्धि की कामना की है.

बुंडू सहित पूरे पंच परगना क्षेत्र में बड़ी संख्या में छठ घाटों पर छठ वर्तियों ने सपरिवार पहुंचकर डूबते और उगते सूरज को अर्घ दिया और परिवार के शांति समृद्धि की कामना की है. बुंडू स्थित सूर्य मंदिर की सूर्य सरोवर में हजारों की संख्या में छठ व्रत रखने वाले लोग पहुंचे और डूबते सूरज को दीप प्रज्वलित और सूर्य को अर्घ दिए. इस मौके पर वरिष्ठ राजनीतिक परिवार से जुड़े प्रशासनिक अधिकारी एवं सभी वर्ग के लोग मौजूद थे. संस्कृति विहार की ओर से श्रद्धालु भक्तों को लाइटिंग पूजा करने की सभी व्यवस्था कराई गई थी.

इस मौके पर मंच में एसडीएम बुंडू अजय कुमार साव डीएसपी अजय कुमार उलगुलान फाउंडेशन के उपाध्यक्ष राम दुर्लभ सिंह मुंडा इंस्पेक्टर पंकज भूषण भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष विवेकानंद जयसवाल किसान मोर्चा के अध्यक्ष राजकुमार महतो संस्कृति विहार के संचालक प्रमोद कुमार सांसद प्रतिनिधि लक्ष्मण मुंडा सामाजिक कार्यकर्ता रोशन महतो, सतनारायण भगत अरुण, जैन धनंजय महतो अंगद महतो आदि मौजूद थे.

इधर पूर्व नगर पंचायत में छठ घाटों पर नगर पंचायत के अध्यक्ष राजेश उरांव, उपाध्यक्ष सुनील कुमार जयसवाल के अलावा सभी वार्ड पार्षद नगर पंचायत के सभी छठ घाटों का दौरा कर छठ वर्तियों से मिलकर छठ महापर्व की शुभकामनाएं दी और शांति व समृद्धि की कामना की.

रिपोर्ट-आनंद राम महतो, बुंडू, रांची

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >