Chhath 2024: छठ से पहले ड्राई फ्रूट्स की कीमतों में आग, काजू और मखाने की कीमत 300 रुपये किलो तक बढ़ी

Chhath 2024 : छठ से पहले ड्राइ फ्रूट्स की कीमतों में भारी बढ़ोतरी हुई है. जिस कारण मध्यमवर्गीय परिवारों ने इसकी खपत कम कर दी है. वहीं, व्यवसायी भी परेशान हैं.

Chhath 2024, रांची, राजकुमार लाल: छठ महापर्व नजदीक है. लेकिन इससे पहले ही ड्राई फ्रूट्स (Dry Fruits) की कीमतों में आग लगी है. बाजार में बढ़ी कीमत के कारण ये अब आम लोगों की पहुंच से दूर हो गये हैं. काजू 900 से 1000 रुपये किलो की दर से बिक रही है, तो मखाना 850 से 1200 रुपये किलो की दर से बिक रही है. काजू की कीमत में 250 से 300 रुपये किलो की वृद्धि हुई है. वहीं, मखाना की कीमत में 300 रुपये किलो तक की वृद्धि हुई है. मध्यमवर्गीय परिवारों ने दोनों की खपत कम कर दी है.

फसल कमजोर होने से बढ़ी कीमत

रांची में काजू के थोक व्यवसायी ने कहा कि इस बार फसल कमजोर होने से कीमत बढ़ी है. उन्होंने कहा कि पिछले साल थोक में 550 से 650 रुपये किलो की दर से बिक रहा था. वहीं मखाना की कीमत में बढ़ोतरी का कारण उत्पादन में कमी होना बताया गया है. बाजार में तीन तरह का मखाना बिक रहा है. एक कीरी व छोटा दाना वाला,दूसरा मध्यम आकार वाला व तीसरा बड़ा दाना वाला.

Also Read: ‘दाना’ चक्रवात: खेतों में सो गयी धान की फसलें, सब्जियों की खेती पर भी पड़ा असर

मखाना की मांग अधिक

इसमें मध्यम आकार वाले मखाना की मांग अधिक है, क्योंकि इसकी कीमत बड़े आकार वाले मखाना की तुलना में कम है. दोनों मखाने के बीच में 100 से 200 रुपये किलो तक का अंतर है. मखाना व्यवसायी अनिल ने कहा कि पिछले साल की तुलना में इस साल की कीमत में 300 रुपये किलो से भी अधिक का अंतर आ गया है, जिससे हम लोग काफी परेशान हैं. अखरोट गिरी 1100 से 1200 रुपया किलो की दर से बिक रहा है. छठ से पहले फ्रूट्स की कीमतों में बढ़ोतरी होने के कारण छठ व्रतियां भी परेशान हैं.

15 नवंबर के बाद गिरेगी कीमत

थोक व्यवसायी ने कहा कि 15 नवंबर के बाद इसकी कीमत में गिरावट आ जायेगी, क्योंकि उस वक्त तक नयी फसल के आने की संभावना है.इस कारण से कीमत में गिरावट आ जायेगी.

कितनी है ड्राइ फ्रूट्स की कीमत

काजू ” 900-” 1000
किशमिश प्लेन ” 250-” 280
किशमिश कंधार ” 320 -” 360
बादाम गिरी प्लेन ” 600
बादाम कैलिफोर्निया ” 800
मामरा ” 2200 से ” 2300
पिस्ता बादाम ” 1000-” 1100
अखरोट गिरी मीडियम : ” 1000 से ” 1100
अखरोट गिरी सिल्वर : ” 1100 से ” 1200
अखरोट गोटा : ” 600 से ” 700
मखाना : ” 850 से ” 1200

Also Read: 3 बार विधायक रहे ये नेताजी नहीं बना सके अपने निर्वाचन क्षेत्र में मकान, झारखंड की इस विधानसभा सीट से है कनेक्शन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >