Political news : सीएम ने दुर्घटनाओं में मारे गये तीन कर्मियों के परिजनों को एक-एक करोड़ का चेक सौंपा

सीएम ने कहा कि राज्य सरकार दिवंगत कर्मियों के परिजनों के साथ सदैव खड़ी रहेगी.

रांची.

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गुरुवार को झारखंड विधानसभा में विभिन्न दुर्घटनाओं में मारे गये राज्य सरकार के तीन कर्मियों के परिजनों को एक-एक करोड़ रुपये का चेक दिया. कांस्टेबल अजीत कुमार (जिला पुलिस बल गुमला), आरक्षी अनिल कुमार झा (जिला पुलिस बल सरायकेला) एवं राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक सुशील कुमार मरांडी (जिला जामताड़ा) के परिजनों को चेक दिया गया.

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार में सेवारत वैसे कर्मी, जो सेवा में रहते हुए किसी भी दुर्घटना में दिवंगत हुए हैं, उनके परिजनों के साथ हमारी सरकार सदैव खड़ी है. दिवंगत कर्मियों के परिजनों को ससम्मान उनका पूरा हक देने का कार्य किया जा रहा है. इसी कड़ी में आज राज्य सरकार के तीन दिवंगत कर्मियों के आश्रितों को एक-एक करोड़ रुपये का चेक प्रदान किया गया है.

मुख्यमंत्री के प्रति जताया आभार

दिवंगत कर्मियों के परिजनों ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया. कहा : राज्य सरकार द्वारा किये जा रहे कार्य सराहनीय हैं. इस राशि से परिवार के भरण-पोषण एवं बच्चों की पढ़ाई में काफी मदद मिलेगी. इस मौके पर मंत्री राधा कृष्ण किशोर, इरफान अंसारी, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की ओर से झारखंड के हेड एवं महाप्रबंधक विवेक चंद्र जायसवाल, उप महाप्रबंधक प्रशासनिक कार्यालय रांची मनोज कुमार तथा मुख्य प्रबंधक विकास कुमार पांडेय मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajiv kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >