चंपई सोरेन ने राज्यपाल के पास सरकार बनाने का दावा पेश किया, आलमगीर आलम ने कही ये बात

सरायकेला से झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के वरिष्ठ नेता विधायक चंपई सोरेन ने राजभवन से बाहर पत्रकारों से कहा कि हमारे पास 47 विधायकों का समर्थन प्राप्त है. चार विधायक अभी बाहर हैं. वे लोग भी आ जाएंगे.

झारखंड के बदले राजनीतिक हालात में विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेता चंपई सोरेन ने राज्यपाल के सामने सरकार बनाने का दावा पेश कर दिया है. कांग्रेस नेता आलमगीर आलम के साथ राजभवन पहुंचे सत्तारूढ़ गठबंधन (झारखंड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल) के नए नेता ने बाहर आने के बाद कहा कि हमारे पास 47 विधायकों का समर्थन प्राप्त है. हमने राजभवन को 47 विधायकों के समर्थन का पत्र सौंप दिया है.

चंपई सोरेन बोले- हमारे पास 47 विधायकों का समर्थन

सरायकेला से झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के वरिष्ठ नेता विधायक चंपई सोरेन ने राजभवन से बाहर पत्रकारों से कहा कि हमारे पास 47 विधायकों का समर्थन प्राप्त है. चार विधायक अभी बाहर हैं. वे लोग भी आ जाएंगे. चंपई सोरेन ने कहा कि महागठबंधन की ओर से हमने राज्यपाल के सामने सरकार बनाने का दावा पेश किया.

Also Read: हेमंत सोरेन गिरफ्तार, जमीन घोटाले मामले में ईडी ने कसा शिकंजा

आलमगीर आलम बोले- चंपई सोरेन हमारे मुख्यमंत्री होंगे

वहीं, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आलमगीर आलम ने कहा कि हेमंत सोरेन ने इस्तीफा दिया है. हमलोगों ने सरकार बनाने का दावा पेश कर दिया है. चंपई सोरेन को हमने अपना नेता चुना है. वह हमारे नए मुख्यमंत्री होंगे. उन्होंने कहा कि हमारे पास 47 विधायक हैं. इनमें से 43 विधायक हमारे साथ हैं. चंपई सोरेन हमारे मुख्यमंत्री बनेंगे. राज्यपाल ने अभी शपथ ग्रहण का समय हमें नहीं दिया है. उन्होंने कहा है कि हम देखेंगे. हमने सिर्फ दावा किया है और कहा है कि हमें शपथ ग्रहण के लिए बुलाया जाए. हमने कोई समय नहीं मांगा है. राज्यपाल जब कहेंगे, हम शपथ ग्रहण के लिए तैयार हैं.

Also Read: हेमंत सोरेन गिरफ्तार, जमीन घोटाले मामले में ईडी ने कसा शिकंजा

राज्यपाल से मिलकर हेमंत सोरेन ने सौंपा इस्तीफा

ज्ञात हो कि प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन को बुधवार (31 दिसंबर) की रात को गिरफ्तार कर लिया. इससे पहले दिन भर विधायक सीएम आवास में डटे थे. शाम को सभी विधायक राजभवन पहुंचे. बाद में इन्हें बाहर जाना पड़ा. बाद में हेमंत सोरेन खुद आलमगीर आलम के साथ राजभवन पहुंचे. उन्होंने राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन से मिलकर अपना इस्तीफा सौंप दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >