Political news : लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं के साथ खिलवाड़ कर रहा केंद्र : सिरिवेला प्रसाद

संगठन सृजन अभियान सह संविधान बचाओ रैली की तैयारी को लेकर हुई बैठक.

रांची. प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सह प्रभारी सिरिवेला प्रसाद ने कहा कि देश ऐसे मोड़ पर खड़ा है, जहां हमें कड़े फैसले लेने हैं. जनता को मुगालते में रखकर केंद्र की मोदी सरकार लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं के साथ खिलवाड़ कर रही है. हमें संविधान को अक्षुण्ण रखना है. चाहे हमें संघर्ष का जितना लंबा रास्ता तय करना पड़े. श्री प्रसाद शनिवार को संगठन सृजन अभियान सह संविधान बचाओ रैली की तैयारी को लेकर अब्दुल रज्जाक अंसारी मेमोरियल में आयोजित बैठक को संबोधित कर रहे थे.

संविधान की धज्जियां उड़ायी जा रही हैं

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि किस तरह संविधान की धज्जियां उड़ायी जा रही हैं, यह देश की जनता देख रही है. जनता की आवाज दबायी जा रही है. जनप्रतिनिधियों को सदन में बोलने नहीं दिया जा रहा है. लोकतांत्रिक व्यवस्था में व्यापक सुधार की जरूरत है और यह जन सहयोग से ही संभव है. संविधान बचाओ रैली इस जन जागरण अभियान का प्रथम चरण है. कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रदीप यादव ने कहा कि आज देश का मूल स्वरूप खतरे में है. देश धर्मनिरपेक्षता के जिस आधार पर खड़ा है, उसे खिसकाने की कोशिश की जा रही है. इसे नाकाम करने की जरूरत है. कार्यक्रम को कांग्रेस विधायक दल के उप नेता राजेश कच्छप, कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय, मंजूर अहमद अंसारी व राजीव रंजन प्रसाद ने भी संबोधित किया. मौके पर कांग्रेस उपाध्यक्ष अनवर अहमद अंसारी, अजय नाथ शाहदेव, सतीश पॉल मुंजनी, रियाज अंसारी आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJIV KUMAR

RAJIV KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >