आध्यात्मिक तरीके से नववर्ष कार्यक्रम का आयोजन

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के सेवा केंद्र में नववर्ष कार्यक्रम.

डकरा. प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के सेवा केंद्र सुभाषनगर में रविवार को नववर्ष 2026 के स्वागत कार्यक्रम आध्यात्मिक तरीके से आयोजित किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ परमात्मा गीत की मधुर ध्वनि के साथ हुआ, जिसमें संस्था से जुड़े अनेक बहन-भाइयों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. इस अवसर पर केक काट कर नव वर्ष की खुशियां साझा की गई. सेवा केंद्र की संचालिका बीके प्रीति बहन ने सभी उपस्थितजनों का स्वागत करते हुए नव वर्ष की शुभकामनाएं दीं. कहा कि नववर्ष नयी आशाओं और नये संकल्पों का प्रतीक होता है. जब हमारे साथ सर्वशक्तिमान परमपिता परमात्मा का सान्निध्य हो, तो मन, कर्म और वचन से स्वयं को श्रेष्ठ बनाना ही सच्चा नव वर्ष संकल्प होना चाहिए. उन्होंने बीते समय की नकारात्मक बातों को त्याग कर सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया. कार्यक्रम के दौरान बीके मोहिनी ने भावपूर्ण गीत के माध्यम से परमात्मा से जुड़े होने का अनुभव साझा किया. वहीं बीके प्रेम भाई द्वारा प्रस्तुत प्रेरणादायक लघु अभिनय में संदेश दिया गया कि बीते वर्ष की कमियों से सीख लेकर नए वर्ष में लक्ष्य प्राप्त किए जा सकते हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >