सीसीएल ने शुरू की 'विद्या सारथी' योजना, फ्री में होगी मेडिकल-इंजीनियरिंग की तैयारी

Ranchi: सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) ने आर्थिक रूप से कमजोर और प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के लिए 'विद्या सारथी' योजना शुरू की है. इस पहल के तहत मेडिकल (NEET) और इंजीनियरिंग (JEE) प्रवेश परीक्षाओं की मुफ्त कोचिंग उपलब्ध कराई जाएगी, ताकि जरूरतमंद छात्रों को बेहतर अवसर मिल सके.

Ranchi: सीसीएल ने अपनी कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व पहल के तहत कमांड क्षेत्र के मेधावी विद्यार्थियों के लिए ‘सीसीएल विद्या सारथी’ योजना शुरू की है. इस योजना के तहत वर्ष 2028 की इंजीनियरिंग एवं मेडिकल प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी के लिए दो वर्षीय निःशुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित किया जाएगा. योजना के तहत राज्य के 10 अध्ययन केंद्रों में अधिकतम 400 विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा. प्रशिक्षण का संचालन नेशनल कंप्यूटर एंड स्किल मिशन द्वारा किया जाएगा.

कक्षाएं मुख्य रूप से शनिवार और रविवार को ऑफलाइन आयोजित होंगी, ताकि छात्र अपनी नियमित पढ़ाई के साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी भी कर सकें. यह पूरी तरह नि:शुल्क होगा.

कौन कर सकते हैं आवेदन

योजना के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की पारिवारिक आय आठ लाख से कम होनी चाहिए. वर्ष 2026 में कक्षा 10 कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण की होना अनिवार्य है. सीसीएल की खदान या कार्यालय से 25 किलोमीटर की परिधि के भीतर रहना जरूरी है. प्रशिक्षण के लिए डीएवी विद्यालयों में अध्ययन केंद्र बनाए गए हैं.

ये भी पढ़ें…

झारखंड में हर घर नल जल योजना की रफ्तार धीमी, 14 पिछड़े प्रखंडों में मात्र 29,433 घरों तक पहुंची पाइपलाइन

झारखंड में बिजली विभाग का गजब कारनामा, रांची में सरेंडर मीटर का बिल चालू, चालू मीटर का बिल बंद

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >