सीसीएल अधिकारी ने ठेकेदार पर मारपीट का आरोप लगाया

एनके एरिया की रोहिणी परियोजना में सीसीएल अधिकारी चंदन कुमार ने ठेकेदार आकाश सिंह पर मारपीट का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

डकरा. एनके एरिया के रोहिणी परियोजना में असिस्टेंट मैनेजर के पद पर कार्यरत चंदन कुमार ने ठेकेदार आकाश सिंह पर उनके साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है. इस संबंध में उन्होंने खलारी पुलिस को लिखित जानकारी दी है. संबंधित विभाग के अधिकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल शनिवार को महाप्रबंधक से भी मिल कर इसकी जानकारी दी है. समाचार लिखे जाने तक प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई है. मारपीट का कारण क्या है यह पता नहीं चल पाया है. चंदन कुमार का कहना है कि आकाश सिंह ने जिम में आकर उसके साथ मारपीट की, लेकिन आकाश सिंह का पक्ष नहीं मिल पाया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >