विजय दिवस पर रांची से बचरा तक दौड़ लगायेंगे दो सीसीएल कर्मी

कारगिल विजय दिवस के अवसर पर सीसीएल के दो कर्मी रांची से बचरा तक मैराथन दौड़ लगाकर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देंगे। जानिए इस विशेष आयोजन की पूरी जानकारी।

डकरा: कारगिल विजय दिवस के अवसर पर 26 जुलाई को सीसीएल कर्मी अमोलकांत मिश्रा और विजय बेदिया रांची से पिपरवार तक हाथों में तिरंगा लेकर मैराथन दौड़ लगायेंगे. इस दौड़ के माध्यम से दोनों कारगिल युद्ध में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे.

आयोजन समिति के अनुसार, दौड़ की शुरुआत 26 जुलाई को सुबह चार बजे रांची कचहरी चौक से होगी. दौड़ सुबह नौ बजे बचरा चार नंबर खेल मैदान में समाप्त होगी. समापन कार्यक्रम में सीसीएल के अधिकारी और श्रमिक संगठनों के प्रतिनिधि शामिल होंगे.

अमोलकांत मिश्रा ने बताया कि इससे पहले वह एशियाड गेम में 42 किलोमीटर की फुल मैराथन और मुंबई के लोनावाला में 50 किलोमीटर की दौड़ में बेहतर प्रदर्शन कर चुके हैं. वहीं विजय बेदिया 25 किलोमीटर की मैराथन में हिस्सा ले चुके हैं और पहली बार 50 किलोमीटर की दौड़ पूरी करेंगे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >