Ranchi News: केबल स्टे ब्रिज में तीन सेगमेंट का कार्य शेष

Ranchi News: सिरमटोली-मेकन फ्लाइओवर में रांची रेलवे लाइन के ऊपर सेगमेंट का काम तेजी से हो रहा है.

रांची. सिरमटोली-मेकन फ्लाइओवर में रांची रेलवे लाइन के ऊपर सेगमेंट का काम तेजी से हो रहा है. अब केवल तीन सेगमेंट का काम बाकी है, जो रेलवे लाइन के ऊपर है. उसके पहले काम हो गया है. इंजीनियरों ने बताया कि एक सेगमेंट के काम में 12 दिनों का समय लगता है. ऐसे में तीन सेगमेंट के कार्य में करीब 36 दिन लगेंगे. साथ में गर्डर और कास्टिंग का काम भी हो रहा है. यह काम भी कुछ बाकी है.

दो माह में केबल स्टे ब्रिज का काम होगा

अनुमान लगाया जा रहा है कि दो माह में केबल स्टे ब्रिज का काम करा लिया जायेगा. ऐसे में रैंप निर्माण के साथ ही सर्विस रोड का काम बाकी रहेगा. हालांकि रैंप निर्माण का कार्य तेज किया गया है.

डाकघर की जमीन नहीं मिली

इधर मेकन चौक के पहले डाकघर की जमीन अब तक नहीं मिली है. ऐसे में यहां से सर्विस रोड निकालना संभव नहीं हो रहा है हालांकि, विभाग के इंजीनियर लगातार डाकघर के अधिकारियों से संपर्क कर रहे हैं. जिला भू-अर्जन कार्यालय की ओर से भी पहल की गयी है. डाकघर की जमीन के एवज में दूसरी जमीन चिह्नित करके उनके अधिकारियों को बता दिया गया है. यह प्रयास हो रहा है कि जल्द जमीन ले ली जाये, ताकि यहां पर सर्विस रोड का काम हो सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >