रांची में 133000 वोल्ट की सप्लाई वाले बिजली के टावर पर चढ़ा ईंट-भट्ठा मजदूर, पुलिस ने ऐसे उतारा

बिजली के टावर पर चढ़े व्यक्ति का नाम झनकू पाहन है. उसकी उम्र 32 से 35 वर्ष के बीच बतायी जा रही है. बुढ़मू थाना क्षेत्र के रोल करंजटोली का रहने वाला है. अपने ही गांव में टावर पर चढ़ गया. टावर के पास धीरे-धीरे ग्रामीणों की भीड़ जुट गई.

बुढ़मू (रांची), काली चरण : झारखंड की राजधानी रांची के बुढ़मू में एक शख्स बिजली के पोल पर चढ़ गया है. इस पोल से 1,33,000 वोल्ट का तार गुजरता है. जैसे से ही इस पोल पर एक शख्स के चढ़ने की सूचना मिली, पुलिस और प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए. तत्काल बुढ़मू के थाना प्रभारी अपनी टीम के साथ वहां पहुंचे. इस शख्स को समझा-बुझाकर उतारने की कोशिश की जा रही है. हालांकि, टावर पर चढ़ा युवक किसी की बात सुनने के लिए तैयार नहीं है. वह टावर के सबसे ऊंची जगह पर बैठा है.

रोल करंजटोली का रहने वाला है झनकू

बिजली के टावर पर चढ़े व्यक्ति का नाम झनकू पाहन है. उसकी उम्र 32 से 35 वर्ष के बीच बतायी जा रही है. बुढ़मू थाना क्षेत्र के रोल करंजटोली का रहने वाला है. अपने ही गांव में टावर पर चढ़ गया. टावर के पास धीरे-धीरे ग्रामीणों की भीड़ जुट गई. थाना प्रभारी कमलेश राय ने ग्रामीणों की मदद से उसे समझाया और साढ़े तीन घंटे की मशक्कत के बाद उसे सुरक्षित उतार लिया गया. इसके पहले बिजली की सप्लाई काट दी गई थी.

पत्नी के साथ ईंट भट्ठा पर काम करता था झनकू पाहन

थाना प्रभारी और ग्रामीण बार-बार झनकू से टावर से उतरने की गुजारिश कर रहे थे, लेकिन वह उतरने के लिए तैयार नहीं था. झनकू पाहन अपनी पत्नी के साथ ईंट-भट्ठा पर काम करता था. मानसून के दौरान ईंट-भट्ठा बंद हो गए हैं. इसलिए उसके पास रोजगार नहीं है. उसने कहा कि इससे वह परेशान है और आत्महत्या कर लेना चाहता है. आखिरकार उसे सुरक्षित उतार लिया गया.

Also Read: रांची के बुढ़मू प्रखंड में पंचायत समिति सदस्य पद के प्रत्याशी मतदाताओं को लुभाने में जुटे, 27 को वोटिंग

झनकू की मानसिक स्थिति नहीं है ठीक

बुधवार को सुबह 11 बजे टावर पर चढ़ा झनकू पाहन उर्फ झनकू मुंडा रोजगार की मांग कर रहा था. बताया जा रहा है कि उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है. फरवरी में उसने अपना गला रेत लिया था. इतना ही नहीं, एक बार तो वह निर्वस्त्र होकर घूम रहा था. आए दिन वह कुछ न कुछ अजीब-ओ-गरीब हरकत करता रहता है. एक बार उसने अपने घर में सब्जी काटने वाला चिलोही से अपना गला रेत लिया.

निर्वस्त्र होकर घर लौटा और रेत लिया अपना गला

उस दिन वह सुबह में गांव के पास स्थित सतबहनी स्थल पर गया था. वहां से पूरी तरह निर्वस्त्र होकर घर लौटा. फिर घर में रखे चिलोही से अपना गला रेतकर फिर से सतबहनी स्थल पर जाकर झूमने लगा. मुखिया रामवृत मुंडा ने इसकी सूचना पुलिस को दी. थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और झनकू को सीएचसी बुढ़मू पहुंचाया. यहां प्राथमिक उपचार के बाद झनकू को बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया गया. उसके परिवार में पत्नी और तीन बच्चे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >