लॉकडाउन का उल्लंघन करने वाला ईंट-भट्ठा संचालक गिरफ्तार, रांची के एएसपी ने की कार्रवाई

brick-kiln operator arrested for violation of coronavirus lockdown in jharkhand रातू : झारखंड की राजधानी रांची के रातू प्रखंड में एक ईंट-भट्ठा के संचालक को पुलिस ने बुधवार (8 अप्रैल, 2020) को गिरफ्तार कर लिया. वह लॉकडाउन का उल्लंघन करके भट्ठा में मजदूरों से काम करवा रहा था. कोरोना वायरस की वैश्विक महामारी के बीच पूरे देश में लॉकडाउन की घोषणा की जा चुकी है और लोगों से कहा जा रहा है कि वे अपने घरों में ही रहें. बहुत जरूरी न हो, तो घर से बाहर नहीं निकलें.

संजय कुमार

रातू : झारखंड की राजधानी रांची के रातू प्रखंड में एक ईंट-भट्ठा के संचालक को पुलिस ने बुधवार (8 अप्रैल, 2020) को गिरफ्तार कर लिया. वह लॉकडाउन का उल्लंघन करके भट्ठा में मजदूरों से काम करवा रहा था. कोरोना वायरस की वैश्विक महामारी के बीच पूरे देश में लॉकडाउन की घोषणा की जा चुकी है और लोगों से कहा जा रहा है कि वे अपने घरों में ही रहें. बहुत जरूरी न हो, तो घर से बाहर नहीं निकलें.

Also Read: लॉकडाउन ‌उल्लंघन के सबसे अधिक मामले रांची में, सबसे ज्यादा गिरफ्तारी जमशेदपुर में

रातू प्रखंड के पंडरा पंचायत में स्थित पाली-बसकी रोड पर राजू ईंट-भट्ठा का मालिक सरकार के आदेश और धारा 144 का उल्लंघन करके बाहर से मजदूर बुलवाकर ईंट पथवा रहा था. पुलिस को किसी ने इसकी गुप्त सूचना दी और एएसपी ने कार्रवाई करते हुए ईंट-भट्ठा के संचालक को गिरफ्तार कर लिया.

एएसपी केविजय शंकर ने जब ईंट-भट्ठा पर छापामारी की, तो उस वक्त वहां तीन दर्जन से अधिक मजदूर ईंट पथाई का काम कर रहे थे. पुलिस को देखते ही सभी मजदूर वहां से भाग गये. पुलिस ने ईंट-भट्ठा के संचालक शकील अंसारी उर्फ राजू को गिरफ्तार कर लिया.

Also Read: झारखंड: हिंदपीढ़ी में चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात, यहीं से मिले हैं कोरोना के दो पॉजिटिव केस

शकील अंसारी उर्फ राजू मांडर के बाजारटांड़ का रहने वाला है. पुलिस उसे थाना ले आयी है और उसके खिलाफ भारतीय दंड विधान की धारा 188 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है. उल्लेखनीय है कि कोरोना वायरस भारत में महामारी का रूप न ले ले, इसलिए सरकार ने 25 मार्च से पूरे देश में 21 दिन का लॉकडाउन घोषित कर दिया.

देश के इतिहास में पहली बार रेल और विमान के आवागमन पर भी पूरी तरह से रोक लगा दी गयी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के लोगों से अपील की कि जो जहां हैं, वहीं रहें, क्योंकि अगर आप इधर-उधर जायेंगे, तो कोरोना के वायरस को फैलने का अवसर मिल जायेगा. इसके संक्रमण के चेन को तोड़ने के लिए लोगों का घर में रहना जरूरी है.

देश में लॉकडाउन काफी सफल था, लेकिन पिछले दिनों तबलीगी जमात की ओर से निजामुद्दीन स्थित मरकज में आयोजित एक कार्यक्रम ने सरकार की तमाम योजनाओं पर पानी फेर दिया. मरकज से निकले एक हजार से अधिक लोग इस जानलेवा वायरस से संक्रमित पाये गये हैं. जमातियों की वजह से लॉकडाउन के आखिरी सप्ताह में कोरोना वायरस के संक्रमण के मामले तेजी से फैले हैं.

Also Read: लॉकडाउन में एक लाख रुपये की रिश्वत ले कहा था शिक्षा विभाग का क्लर्क, दुमका एसीबी ने किया गिरफ्तार

यहां बताना प्रासंगिक होगा कि झारखंड में अब तक कोरोना संक्रमण के 4 मामले सामने आये हैं. इसमें 2 मामले रांची के हिंदपीढ़ी क्षेत्र से हैं, तो एक बोकारो जिला के तेलो से. चौथा मामला हजारीबाग जिला के विष्णुपुर प्रखंड में सामने आया है. इनमें से तीन महिलाएं हैं और तीनों का जमात और जमातियों से संबंध रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >