भाजयुमो ने फूंका हेमंत सरकार का पुतला

जिला ग्रामीण भाजयुमो की ओर से रविवार को गोंदलीपोखर बाजार में हेमंत सोरेन सरकार का पुतला दहन किया गया. जिलाध्यक्ष विवेक जायसवाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने इससे पहले मशाल जुलूस निकाला.

अनगड़ा. जिला ग्रामीण भाजयुमो की ओर से रविवार को गोंदलीपोखर बाजार में हेमंत सोरेन सरकार का पुतला दहन किया गया. जिलाध्यक्ष विवेक जायसवाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने इससे पहले मशाल जुलूस निकाला. बाद में नारेबाजी करते हुए हेमंत सोरेन सरकार का पुतला दहन किया. कार्यकर्ता उत्पाद विभाग की बहाली में सरकारी लापरवाही के कारण बेरोजगार युवाओं की मौत से आक्रोशित थे. मौके पर पूर्व विधायक रामकुमार पाहन, ग्रामीण जिलाध्यक्ष धीरज महतो, पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेंद्र महतो, रणधीर चौधरी, सत्यदेव मुंडा, नरेश साहू, प्रीतम साहू, सत्यजीत सिंह, रामसाय मुंडा, सुनील महतो, बुधराम बेदिया, रामनाथ महतो, संतोष महतो, संजय नायक, अनुपमा देवी, राजेंद्र महतो, अगम लाल महतो, अजय सिंह भोगता, जलेश महतो, पुसनाथ मुंडा आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >