दुष्कर्म की घटना को लेकर भाजपा ने निकाला कैंडल मार्च

ओरमांझी में 12 साल की बच्ची से दुष्कर्म के मामले को बुधवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने गोंदलीपोखर में पूर्व विधायक रामकुमार पाहन के नेतृत्व में कैंडल मार्च निकाला.

अनगड़ा. ओरमांझी में 12 साल की बच्ची से दुष्कर्म के मामले को बुधवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने गोंदलीपोखर में पूर्व विधायक रामकुमार पाहन के नेतृत्व में कैंडल मार्च निकाला. पूर्व विधायक रामकुमार पाहन ने कहा कि राज्य में विधि व्यवस्था ध्वस्त हो गयी है. अपराधियों का मनोबल बढ़ा हुआ है. राज्य में हर तरफ अराजकता का माहौल है. कार्यकर्ताओं ने सरकार से पीड़िता को न्याय दिलाने की मांग की. मौके पर सत्यदेव मुंडा, मनोज चौधरी, रामनाथ महतो, कामेश्वर महतो, रामसाय मुंडा, अजय महतो, संजय नायक, राजेंद्र महतो, अगमलाल महतो, जगेश्वर महतो, धनीराम महतो, नरेश साहू, सुरेश महतो, सुनील महतो, बिहारी साहू, पुशनाथ मुंडा, घनेनाथ महतो आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >