Birsa Munda Jayanti 2022: बिरसा मुंडा की जयंती आज, झारखंड के CM हेमंत समेत कई मंत्रियों ने दी श्रद्धांजलि

Birsa Munda Jayanti 2022: भगवान बिरसा मुंडा की जयंती हर साल 15 नवंबर को मनाई जाती है. इसी दिन साल 2000 में झारखंड राज्य का गठन भी हुआ था. इस मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, झारखंड के राज्यपाल, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन समेत कई मंत्रियों ने ट्वीट दी श्रद्धांजलि दी है.

Birsa Munda Jayanti 2022: भगवान बिरसा मुंडा की जयंती हर साल 15 नवंबर को मनाई जाती है. इसी दिन साल 2000 में झारखंड राज्य का गठन भी हुआ था. भगवान बिरसा मुंडा का जन्म 15 नवंबर, 1875 में झारखंड के खूंटी जिले के उलिहातु गांव में हुआ था. इस मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, झारखंड के राज्यपाल, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन समेत कई मंत्रियों ने ट्वीट दी श्रद्धांजलि दी है.

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जनजातीय गौरव दिवस की दी बधाई

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने लिखा कि जनजातीय गौरव दिवस पर सभी देशवासियों, विशेषकर जनजातीय समाज के भाइयों और बहनों को मैं बधाई देती हूं! जनजातीय समुदायों ने अपनी कला, शिल्प और कठिन परिश्रम से राष्ट्र के जीवन को समृद्ध किया है. उनकी जीवनशैली, विश्व समुदाय को प्रकृति के संवर्धन की शिक्षा प्रदान करती है.


राज्यपाल रमेश बैस का ट्वीट

राज्यपाल रमेश बैस ने ट्वीट कर देश की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले महान स्वतंत्रता सेनानी धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन एवं समस्त देशवासियों को ‘जनजातीय गौरव दिवस’ की हार्दिक शुभकामनाएं.


हेमंत सोरेन ने किया ट्वीट

सीएम हेमंत सोरेन का ट्वीट-धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के शुभ अवसर पर माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी का झारखण्ड की धरती पर हार्दिक अभिनंदन और जोहार.


बाबूलाल मरांडी ने किया ट्वीट

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने ट्वीट कर लिखा कि ‘ उलगुलान के प्रणेता “धरती-आबा” भगवान बिरसा मुंडा जी की जयंती और झारखण्ड राज्य स्थापना दिवस पर बधाई और जोहार. धरती आबा की जयंती पर “जनजातीय गौरव दिवस” समस्त जनजातीय समाज का सम्मान है. आइये हम जल-जंगल-जमीन के संरक्षण और संवर्धन के लिए पुनः संकल्पित हो.


केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने किया ट्वीट

भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने ट्वीट कर शुभकामनाएं दी. उन्होंने लिखा कि आप सबों को जनजातीय गौरव दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं.


स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने किया ट्वीट

स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने ट्वीट कर भगवान बिरसा मुंडा को याद किया. उन्होंने लिखा कि भगवान बिरसा मुंडा अमर रहे ब्रिटिश शासकों के विरुद्ध जंग करने वाले, जल जंगल और जमीन की रक्षा करने का बिगुल छेड़ने वाले, जनजाति समाज के विकास में भगीरथी भूमिका निभाने वाले आदिवासी समाज के जननायक, भगवान बिरसा मुंडा जी की जयंती पर उन्हें कोटि कोटि नमन.


शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ने किया ट्वीट

झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ने ट्वीट कर लिखा धरती आबा बिरसा मुंडा के जन्मजयंती दिवस सह झारखण्ड राज्य स्थापना दिवस पर समस्त झारखंडवासियों को बहुत बहुत शुभकामनाएं एवं बधाई। आज बोकारो के नया मोड़ स्थित “भगवान बिरसा मुंडा जी” के प्रतिमा चरण मे पुष्प अर्पित करने का पुण्यभाग्य मिला.


सुदेश महतो का ट्वीट

आजसू पार्टी के नेता सुदेश महतो ने ट्वीट कर लिखा है कि “यदि हमें देश का वास्तविक विकास करना है, तो हमें सभी धर्म व जात‍ि के लोगों को साथ लेकर चलना होगा।” -धरती आबा सशक्त, शिक्षित एवं संगठित समाज के निर्माण हेतु धरती आबा बिरसा मुंडा के विचारों तथा उनके साहस, संघर्ष को आत्मसात करना होगा, यही उनके प्रति नेक और अटूट श्रद्धांजलि होगी


रघुवर दास ने भगवान बिरसा मुंडा को किया याद

पूर्व सीएम रघुवर दास ने भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर उन्हें नमन किया. उन्होंने लिखा कि महान स्वतंत्रता सेनानी, जननायक भगवान बिरसा मुंडा जी की जयंती के अवसर पर मनाए जानेवाले जनजातीय गौरव दिवस की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं.


जेएमएम सासंद महुआ मांझी ने किया ट्वीट

जेएमएम सासंद महुआ मांझी ने ट्वीट कर लिखा कि धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती हार्दिक शुभकामनाएं और जोहार!


कृषि मंत्री बादल पत्रलेख का ट्वीट

कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने ट्वीट कर लिखा धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती एवं झारखन्ड राज्य स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं एवं जोहार।


मंत्री जोबा मांझी ने किया ट्वीट

मंत्री जोबा मांझी ने ट्वीट कर लिखा कि धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा जी की जयंती पर उन्हें शत-शत नमन, भावभीनी श्रद्धांजलि। आईये हम सब मिलकर भगवान बिरसा के दिखाए रास्ते पर चलकर झारखण्ड को विकास के पथ पर अग्रसर करते हुए उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि दें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Nutan kumari

Digital and Broadcast Journalist. Having more than 4 years of experience in the field of media industry. Specialist in Hindi Content Writing & Editing.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >