रांची में टला बड़ा हादसा, स्कूल बस में लगी आग, सेना के जवानों ने बुझाई

Jharkhand News, Ranchi News, नामकुम (राजेश कुमार) : रांची जिले के नामकुम थाना क्षेत्र के कुटियातु आर्मी भर्ती मैदान के समीप स्कूल बस में आज शुक्रवार को अचानक आग लग गई. हालांकि आग लगने से किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. बस रांची के ऑक्सफोर्ड स्कूल, चुटिया की बताई जा रही है. सेना के जवानों ने तत्परता दिखाते हुए बस में लगी आग बुझाई.

जानकारी के अनुसार स्कूल बस बच्चों को घर छोड़कर वापस स्कूल लौट रही थी. इसी दौरान रांची के नामकुम थाना क्षेत्र के कुटियातु आर्मी भर्ती मैदान के समीप स्कूल बस में आग लग गयी. स्कूल बस में आग लगने पर सैनिकों ने तत्परता दिखाते हुए आग बुझायी. इसमें किसी के नुकसान पहुंचने की खबर नहीं है.

Also Read: Jharkhand Weather Forecast : झारखंड में मेघ गर्जन के साथ वज्रपात की आशंका, येलो अलर्ट जारी, मौसम वैज्ञानिकों का ये है पूर्वानुमान

अगर बच्चों को ले जाने के दौरान बस में आग लगती, तो बड़ा हादसा हो सकता था. आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस इस मामले की जांच कर रही है.

Also Read: Indian Railways News : टाटानगर से पहले की तरह पटरियों पर जल्द दौड़ेंगी सभी ट्रेनें, यात्रियों को सफर में होगी आसानी, क्या किराये में मिलेगी राहत, ये है लेटेस्ट अपडेट

Posted By : Guru Swarup Mishra

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >