सरकार ने किया बड़ा बदलाव अब छठ में भी बंद रहेंगे बैंक

छठ पर राज्य भर में शनिवार को भी बैंक बंद रहेंगे. कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग ने बैंक एसोसिएशन के आग्रह को स्वीकार करते हुए छठ पर अब एक कि जगह दो दिन का अवकाश घोषित किया है.

रांची : छठ पर राज्य भर में शनिवार को भी बैंक बंद रहेंगे. कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग ने बैंक एसोसिएशन के आग्रह को स्वीकार करते हुए छठ पर अब एक कि जगह दो दिन का अवकाश घोषित किया है.

कार्मिक के अवर सचिव एच के सुधांशु ने इस संबंध में एनआइ एक्ट में बदलाव से जुड़ी अधिसूचना को शुक्रवार को जारी कर दिया. इस निर्णय के बाद राज्य के 50 हजार बैंककर्मियों को बिहार की तर्ज पर अब एक कि जगह दो दिनों की छुट्टी मिल गई है.

आपको बता दें कि दूसरे दिन के अर्ध पर तीसरा शनिवार होने के चलते बैंकों के अंदर सामान्य तरीके से कामकाज होना था. छठ पर्व का दूसरा अर्ध शनिवार सुबह दिया जाना था जबकि झारखंड में बैंक इस दिन खुला रखा गया था.

बैंक हॉलिडे लिस्ट के मुताबिक पड़ोसी राज्य बिहार में दो दिनों का अवकाश दिया गया था. आपको बता दें कि अक्तूवर महीने में दशहरे के मौके पर भी इसी तरह विजयादशमी के दिन एनआइ एक्ट में बदलाव कर बैंक कर्मियों को उपहार दिया गया था.

एनआइ एक्ट के तहत घोषित होता है अवकाश

इस नये फैसले पर झाखंड के महासचिव, एआइबीओसी सुनील लकड़ा ने कहा, बैंक, पोस्टऑफिस, इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक और इंसयोरेन्स सहित वित्तीय सेवाओं से जुड़े सेक्टर नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट एक्ट (एनआइ एक्ट) के तहत घोषित छुट्टी के कारण अपने कार्यालय बंद रखते हैं.

कोरोना संकट में अन्य कार्यालय बंद रहे जबकि बैंककर्मियों ने लगातार काम किया. लोगों की कई योजनाएं छुट्टियों पर निर्भर करते हैं. त्योहार के मौके पर लगातार तीन दिन कार्यालय बंद रहने से कर्मी छुट्टी लेकर कहीं बाहर भी छठ मनाने जा सकते हैं. ऐसे में त्योहार मनाने के लिए राज्य में छुट्टी घोषित करने पर मुख्यमंत्री को बधाई.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >