JSSC-CGL विवाद में नया दावा, बाबूलाल मरांडी ने कथित ऑडियो शेयर कर सरकार से मांगा जवाब

JSSC-CGL परीक्षा विवाद में नया मोड़! बाबूलाल मरांडी ने वायरल ऑडियो जारी कर राज्य सरकार और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग पर सवाल उठाए हैं, भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए हैं।

रांची. जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा को लेकर जारी विवाद के बीच नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक कथित वायरल ऑडियो साझा कर राज्य सरकार और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) पर सवाल उठाये हैं. उन्होंने दावा किया कि यह रिकॉर्डिंग उस समय की है, जब जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा के अभ्यर्थियों की ज्वाइनिंग होने वाली थी.

बाबूलाल मरांडी ने जेएसएससी के सचिव सुधीर गुप्ता पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि कथित ऑडियो में वह इस परीक्षा को अपनी उपलब्धि के तौर पर बता रहे थे. उन्होंने सरकार से सवाल किया कि इस पूरे मामले में जिम्मेदारी तय क्यों नहीं की जा रही है.

मरांडी ने आरोप लगाया कि सरकार के संरक्षण में भ्रष्टाचार हुआ और संबंधित अधिकारी ने इसमें लाभ उठाया. उन्होंने सुधीर गुप्ता के खिलाफ कार्रवाई और उन्हें जेल भेजने की मांग करते हुए कहा कि जब तक जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई नहीं होगी, तब तक छात्रों और बेरोजगारों को न्याय की उम्मीद कैसे की जा सकती है.

गौरतलब है कि जेएसएससी-सीजीएल मामले में मरांडी इससे पहले भी सुधीर गुप्ता समेत अन्य अधिकारियों की भूमिका की जांच और स्वतंत्र जांच की मांग कर चुके हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By सतीश सिंह

मीडिया जगत में 25 से अधिक वर्षों का वृहद और समृद्ध अनुभव रखने वाले सतीश सिंह निष्पक्षता, तथ्यात्मकता और खोजी पत्रकारिता के पर्याय हैं. 'प्रभात खबर' के प्रमुख संवाददाता के रूप में अपनी 22 वर्षों की लंबी और समर्पित यात्रा के दौरान उन्होंने हमेशा सत्य और सामाजिक सरोकार को प्राथमिकता दी है. रांची में रहते हुए उन्होंने लगातार 15 वर्षों तक झारखंड हाइकोर्ट की रिपोर्टिंग की, जहां न्याय प्रणाली, संवैधानिक पेचीदगियों और जनहित से जुड़े गंभीर मुद्दों को बेहद सरलता और गहराई के साथ पाठकों तक पहुंचाया. वर्तमान में वह झारखंड की राजनीति, प्रशासनिक फैसलों, नीतिगत सुधारों और विभागीय कार्यप्रणालियों की गहन रिपोर्टिंग कर रहे हैं. उनके लेखन का मुख्य उद्देश्य राजनीतिक व प्रशासनिक व्यवस्था के प्रति समाज को जागरूक करना और पाठकों को सटीक, निष्पक्ष और विश्लेषणपरक समाचार उपलब्ध कराना है.

ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >